{"_id":"69f5adfbbf197eaec00b53b8","slug":"ncr-railway-wish-of-group-d-candidates-fulfilled-replacement-panel-released-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR Railway : ग्रुप डी के प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की मुराद पूरी, रिप्लेसमेंट पैनल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR Railway : ग्रुप डी के प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की मुराद पूरी, रिप्लेसमेंट पैनल जारी
Sat, 02 May 2026 01:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 May 2026 01:25 PM IST
सार
उत्तर मध्य रेलवे ने वर्ष 2019 की लेवल-वन (ग्रुप डी) भर्ती के प्रतीक्षारत उम्मीदवारों के लिए खुशियों की सौगात दी है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) ने 10वें चरण के दस्तावेज सत्यापन के बाद रिक्त रह गए पदों को भरने के लिए प्रोविजनल रिप्लेसमेंट पैनल घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
रेलवे ग्रुड डी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे ने वर्ष 2019 की लेवल-वन (ग्रुप डी) भर्ती के प्रतीक्षारत उम्मीदवारों के लिए खुशियों की सौगात दी है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) ने 10वें चरण के दस्तावेज सत्यापन के बाद रिक्त रह गए पदों को भरने के लिए प्रोविजनल रिप्लेसमेंट पैनल घोषित कर दिया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
आरआरसी द्वारा जारी की गई नई सूची में कुल 27 उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों का चयन उनकी मेरिट और चिकित्सा परीक्षण में सफल पाए जाने के आधार पर किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे की विभिन्न मंडल इकाइयों से मिली मांग के अनुसार इन चयनितों का आवंटन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस बार आगरा मंडल को सबसे अधिक 14 नए कर्मचारी मिले हैं। इसके अलावा प्रयागराज मंडल के लिए छह, झांसी मंडल के लिए चार और ब्रिज लाइन के लिए तीन उम्मीदवारों का चयन हुआ है। बता दें यह पूरी चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा और गहन दस्तावेज सत्यापन के चरणों से गुजरने के बाद संपन्न हुई है।
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थी अपना परिणाम और संबंधित जानकारी रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस पैनल के जारी होने से रेलवे में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी आएगी और रेल संचालन को भी मजबूती मिलेगी।