फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway will do Kashi Tamil Sangamam train to Vanakkam

प्रयागराज जंक्शन : काशी तमिल संगमम् ट्रेन का एनसीआर रेलवे करेगा वणक्कम

Fri, 18 Nov 2022 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 12:49 AM IST
सार

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक माह के लिए काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले काशी-तमिल संगमम में इस बार एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम है। इसी पर काशी को भी सजाया जा रहा है।

विज्ञापन
NCR Railway will do Kashi Tamil Sangamam train to Vanakkam
काशी तमिल संगमम स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में आयोजित काशी तमिल संगमम् में शिरकत करने के लिए जा रहे प्रतिभागियों का उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन प्रयागराज जंक्शन पर वणक्कम (स्वागत) करेगा। एनसीआर प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रामेश्वरम-वाराणसी एक्सप्रेस से आ रहे इन प्रतिभागियों का शुक्रवार की रात प्रयागराज जंक्शन पर स्वागत होगा।
विज्ञापन



दरअसल पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक माह के लिए काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले काशी-तमिल संगमम में इस बार एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम है। इसी पर काशी को भी सजाया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर-दक्षिण की संस्कृतियों, परंपरा, खानपान और शैलियों का संगम तो होगा ही, तमिलनाडु के 12 प्रमुख मठों के महंतों को सम्मानित भी किया जाएगा। 
विज्ञापन



फिलहाल रामेश्वरम एक्सप्रेस से प्रतिभागियों का पहला जत्था शुक्रवार की रात प्रयागराज होकर वाराणसी जाएगा। ट्रेन यहां रात 10.10 बजे आएगी। इस दौरान रेलवे की ओर से सभी प्रतिभागियों का स्वागत करने की तैयारी की गई है। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ एचएस उपाध्याय ने बताया कि अलग-अलग गुट में यह प्रतिभागी प्रयागराज से गुजरने वाली ट्रेनों से आएंगे। 22535 रामेश्वरम एक्सप्रेस से प्रतिभागी 18, 25 नवंबर तथा 02, 09 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह 22669 एर्णाकुलम-पटना एक्सप्रेस से 21 नवंबर, 28 नवंबर और 05 एवं 12 दिसंबर को प्रयागराज जंक्शन एवं 12390 चेन्नई-गया एक्सप्रेस से 23, 30 नवंबर एवं 07 दिसंबर को प्रयागराज छिवकी से इन प्रतिभागियों के गुजरने का कार्यक्रम है। 18 नवंबर की रात स्वागत की तैयारी है। इस पर अंतिम निर्णय शुक्रवार की दोपहर तक ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed