फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway Waiting for Prayagraj Express from morning to evening

NCR Railway : प्रयागराज एक्सप्रेस का इंतजार करते-करते सुबह से हो गई शाम

Sat, 07 Jan 2023 11:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 11:47 PM IST
सार

मौसम की मार एक बार फिर से हवाई और रेल संचालन पर पड़ी है। शनिवार सुबह दस बजे के आसपास धूप तो निकली, लेकिन देर रात पड़े कोहरे और एयरपोर्ट के रनवे पर दृश्यता ठीक न होने की वजह से दो विमान निरस्त रहे। गोरखपुर उड़ान के साथ शनिवार को लखनऊ उड़ान निरस्त रही। 

विज्ञापन
NCR Railway Waiting for Prayagraj Express from morning to evening
Fog in Prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई दिन के बाद शुक्रवार को भले ही प्रयागराज में धूप निकली हो, लेकिन दिल्ली, एनसीआर और पश्चिमी यूपी में देर रात पड़े कोहरे की वजह से तमाम ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो उसका इंतजार करते-करते शाम हो गई। सुबह सात बजे आने वाली यह ट्रेन शाम तकरीबन चार बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से पहुंचीं। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन


मौसम की मार एक बार फिर से हवाई और रेल संचालन पर पड़ी है। शनिवार सुबह दस बजे के आसपास धूप तो निकली, लेकिन देर रात पड़े कोहरे और एयरपोर्ट के रनवे पर दृश्यता ठीक न होने की वजह से दो विमान निरस्त रहे। गोरखपुर उड़ान के साथ शनिवार को लखनऊ उड़ान निरस्त रही। 
विज्ञापन


इधर कोहरे के कारण सुबह वाली तमाम ट्रेनें शाम के समय जंक्शन पहुंचीं। नैनी के नागेश प्रकाश ने बताया कि आज उनके भाई को नई दिल्ली से प्रयागराज आना था। सुबह मालूम पड़ा कि ट्रेन दस बजे के आसपास पहुंच जाएगी। जंक्शन पहुंचने के बाद लेट होने का अंतराल लगातार बढ़ता रहा। बाद में ट्रेन शाम चार बजे के आसपास जंक्शन पहुंची। इसी ट्रेन से आए मेजा के प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन अलीगढ़ रात 1.40 बजे पहुंची, लेकिन वहां से कानपुर पहुंचने में प्रयागराज को 12 घंटे लग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी घंटों विलंब से पहुंचीं। तमाम यात्री जो इन ट्रेनों से प्रयागराज आ रहे थे, उन्हें सुबह का ब्रेक फास्ट एवं लंच ट्रेन में ही करना पड़ा। वंदे भारत एक्सप्रेस भी कोहरे से हार गई, जो दोपहर तीन बजे के बाद यहां पहुंची। वापसी में भी शाम 4.30 बजे की जगह वंदे भारत शाम सात बजे के बाद यहां पहुंच सकी। शाम को संगम एक्सप्रेस भी 3.30 घंटे की देरी से रवाना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed