फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway: Rewa's journey by rail will be short, new rail line will be laid via Koraon

NCR Railway : छोटा होगा रीवा का रेल से सफर, कोरांव के रास्ते बिछेगी नई रेल लाइन

Sun, 09 Jul 2023 05:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jul 2023 05:31 PM IST
सार

अभी सतना होकर ही ट्रेन द्वारा रीवा पहुंचा जाता है। इस रेल मार्ग से प्रयागराज से रीवा की कुल दूरी 227 किमी की तय करनी पड़ती है। फिलहाल इस मार्ग पर प्रयागराज से एकमात्र ट्रेन आनंद विहार-रीवा सुपरफास्ट है।

विज्ञापन
NCR Railway: Rewa's journey by rail will be short, new rail line will be laid via Koraon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रयागराज से मध्य प्रदेश के रीवा की सीधा रेलसंपर्क किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के मेजा रोड स्टेशन से मांडा, कोरांव होते हुए रीवा तक नई रेल लाइन बिछाए जाने का मामला रेलवे बोर्ड पहुंचा है। एनसीआर की ओर से भेजे गए पत्र में इस लाइन के लिए सर्वे करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन

अभी सतना होकर ही ट्रेन द्वारा रीवा पहुंचा जाता है। इस रेल मार्ग से प्रयागराज से रीवा की कुल दूरी 227 किमी की तय करनी पड़ती है। फिलहाल इस मार्ग पर प्रयागराज से एकमात्र ट्रेन आनंद विहार-रीवा सुपरफास्ट है। यहां से इसकी रवानगी सुबह 6.10 बजे हती है जो 11.10 बजे रीवा पहुंचती है। वहीं सड़क मार्ग से प्रयागराज से रीवा की कुल दूरी तकरीबन 130 किमी है। इस मार्ग पर नारीबारी, चाकघाट, सोहागी, मनगवा आदि स्थान पड़ते हैं।

विज्ञापन


अब रीवा तक रेल सफर छोटा करने की पहल हुई है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है कि मेजा रोड या मांडा रेलवे स्टेशन से कोरांव होते हुए रीवा तक नई रेल लाइन बिछाई जाए। अभी प्रयागराज में कोरांव एकमात्र ऐसी विधानसभा है जो रेलवे लाइन से अछूती है। इस संबंध में इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने भी उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन को पूर्व में पत्र भेजकर कोरांव होते हुए रीवा तक नई रेल लाइन बिछाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल सांसद के इस प्रस्ताव पर उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर रीवा तक लाइन बिछाने के लिए सर्वे की स्वीकृति मांगी है। अफसरों का कहना है कि बोर्ड द्वारा यह स्वीकृति दी जा सकती है। इस बारे में सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी का कहना है कि अगर रीवा तक नई लाइन बिछाई जाती है तो प्रयागराज से उसकी दूरी काफी कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed