फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway: Prayagraj rest house was booked using the ID of a railway officer from Karnataka.

एनसीआर रेलवे : कर्नाटक के रेलवे अफसर की आईडी से बुक हुआ था प्रयागराज रेस्ट हाउस

Sun, 13 Sep 2026 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Sep 2026 08:32 PM IST
सार

झांसी में आरपीएफ अधिकारी से 15 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग करने वाली महिला यूट्यूबर को शरण देने में कर्नाटक में तैनात एक रेलवे अफसर की भूमिका सामने आई है।

विज्ञापन
NCR Railway: Prayagraj rest house was booked using the ID of a railway officer from Karnataka.
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में आरपीएफ अधिकारी से 15 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग करने वाली महिला यूट्यूबर को शरण देने में कर्नाटक में तैनात एक रेलवे अफसर की भूमिका सामने आई है। आरोपी युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद वह मदद के लिए हाईकोर्ट आने के क्रम में प्रयागराज रुकी थी, जहां जंक्शन स्थित रेस्ट हाउस में उसकी ठहरने की व्यवस्था बंगलूरू में तैनात अधिकारी की आईडी से कराई गई थी।

विज्ञापन

बुधवार रात झांसी पुलिस ने प्रयागराज जंक्शन स्थित ऑफिसर रेस्ट हाउस में छापा मार कर युवती को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। पुलिस यह पता लगा रही थी कि कर्नाटक की रहने वाली युवती को प्रयागराज में किसने शरण दी और किसकी आईडी से रेस्ट हाउस की बुकिंग हुई।

विज्ञापन


जांच के दौरान मालूम पड़ा है कि कर्नाटक के बंगलूरू में तैनात एक रेलवे अफसर की आईडी से रेस्ट हाउस बुक हुआ। इस खुलासे के बाद उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के अफसरों ने राहत की सांस ली है, जबकि झांसी पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है और एनसीआर प्रशासन ने इसमें पूरा सहयोग करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed