फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway: Prayagraj division again tops in running train at speed of 130

NCR Railway : 130 की रफ्तार से ट्रेन चलाने में प्रयागराज मंडल फिर अव्वल, 160 की स्पीड से दौड़ेगी वंदे भारत

Sun, 23 Jun 2024 12:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 12:29 PM IST
सार

मोदी सरकार 2.0 से ही रेलवे मिशन रफ्तार पर काम कर रहा है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली-हावड़ा एवं दिल्ली-मुंबई रूट पर यात्री ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रतिघंटे की जानी है। इसके लिए कवच लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
NCR Railway: Prayagraj division again tops in running train at speed of 130
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे के मिशन रफ्तार प्रोजेक्ट ने उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में अपनी लय पकड़ ली है। मई 24 तक जोन में चल रहीं 89 फीसदी ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रतिघंटे हो गई है। इतना ही नहीं, एनसीआर का प्रयागराज मंडल 130 की रफ्तार से सर्वाधिक ट्रेनें चलाने के मामले में अब देशभर के 70 रेल मंडल में फिर अव्वल हो गया है। यहां संचालित कुल 360 यात्री ट्रेनों में से 324 की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रतिघंटे हो गई है।

विज्ञापन


इस तरह से प्रयागराज मंडल में चलने वालीं 90 फीसदी ट्रेनें अब 130 की रफ्तार से चल रही हैं।मोदी सरकार 2.0 से ही रेलवे मिशन रफ्तार पर काम कर रहा है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली-हावड़ा एवं दिल्ली-मुंबई रूट पर यात्री ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रतिघंटे की जानी है। इसके लिए कवच लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


इन सबके बीच तमाम यात्री ट्रेनों से पुराने आईसीएफ कोच हटाकर उसके स्थान पर जर्मन तकनीक के लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच लगाए जा रहे हैं। अभी हाल ही में मुरी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस आदि ट्रेनें एलएचबी रेक से लैस हो गई है। इस वजह से इनकी स्पीड भी बढ़ी है। दिसंबर 24 तक वंदे भारत, राजधानी आदि वीआईपी ट्रेनों की रफ्तार 160 किमी प्रतिघंटे किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर के प्रयागराज मंडल की बात करें तो यह देश के उन चुनिंदा रेल मंडलों में शामिल हैं, जहां क्षमता से ज्यादा ट्रेनों का संचालन हो रहा है। यह रेलमार्ग नई दिल्ली-हावड़ा मेन रूट के 760 किमी के गाजियाबाद –पं.दीनदयाल उपाध्याय खंड को कवर करता है। पिछले वर्ष मई तक यहां चल रहीं 288 यात्री ट्रेनों की स्पीड राजधानी एक्सप्रेस के समान अधिकतम 130 किमी प्रतिघंटे हो गई थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 324 ट्रेनों को हो गया है। वहीं, एनसीआर के झांसी एवं आगरा मंडल की बात करें तो यहां 278 यात्री ट्रेनों में से 244 की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रतिघंटे हो गई है। इस तरह से इन दोनों मंडलों में 87.76 फीसदी ट्रेनों की रफ्तार 130 किमी प्रतिघंटे है।

एनसीआर का प्रयागराज मंडल 130 किमी की रफ्तार से अब 324 यात्री ट्रेनों का संचालन कर रहा है। जबकि,पूरे जोन में कुल 568 ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रतिघंटे हो गई है। यहां अब 160 की रफ्तार किए जाने पर काम चल रहा है। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed