{"_id":"5fbe9cd0651ac57070440ec4","slug":"ncr-on-retired-professor-on-melee-from-state-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि के स्टेट मैनेजर से हाथापाई पर रिटायर्ड प्रोफेसर पर एनसीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि के स्टेट मैनेजर से हाथापाई पर रिटायर्ड प्रोफेसर पर एनसीआर
Wed, 25 Nov 2020 11:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी आवास खाली ना करने पर रिटायर प्रोफेसर जगदीश पुरवार को 14 लाख रुपये के बकाए का नोटिस भेजने वाले इविवि के एस्टेट मैनेजर से शनिवार को अभद्रता और हाथापाई की गई थी। इस मामले में बुधवार को कर्नलगंज थाने में एनसीआर दर्ज की गई है।
इविवि में अर्थशास्त्र विभाग से दो साल पहले रिटायर हुए प्रोफेसर जगदीश पुरवार ने सरकारी आवास खाली नहीं किया था। इविवि प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद उन्होंने आवास तो खाली कर दिया लेकिन इस दौरान आवास के लिए निर्धारित किराया इविवि प्रशासन को नहीं दिया। कुछ दिनों पहले इविवि के एस्टेट मैनेजर राजीव मिश्र ने रिकवरी के लिए उन्हें 14 लाख रुपये के बकाए का नोटिस भेज दिया।
राजीव मिश्र के पास उद्यान का प्रभार भी है। वह शनिवार को परिसर में निरीक्षण करने निकले। जैसे ही वह परिसर में स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में पहुंचें, उनका सामना रिटायर प्रोफेसर जगदीश पुरवार से हो गया। इसी दौरान दोनों के बीच नोटिस को लेकर विवाद शुरू हो गया। राजीव मिश्र ने हाथापाई और अभद्रता का आरोप लगाते हुए कुलपति, रजिस्ट्रार एवं चीफ प्रॉक्टर को शिकायती पत्र दिया। पुलिस को भी शिकायत की गई। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया रिटायर्ड प्रोफेसर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।