{"_id":"5f9091da8ebc3e9b8e6926e2","slug":"ncr-60-thousand-employees-will-get-bonus-of-more-than-17-thousand-city-desk-news-ald2896001176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर: 60 हजार कर्मचारियों को मिलेगा 17 हजार से ज्यादा का बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर: 60 हजार कर्मचारियों को मिलेगा 17 हजार से ज्यादा का बोनस
विज्ञापन
केंद्रीय कैबिनेट द्वारा वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस और नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को मंजूरी देने के बाद रेलकर्मियों के चेहरे खिल गए। सरकार के इस आदेश के बाद बोनस की मांग को लेकर 22 अक्तूबर को दो घंटे के रेल चक्काजाम के निर्णय को भी वापस ले लिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे जोन के प्रयागराज, आगरा एवं झांसी मंडल की बात करें तो यहां तकरीबन 60 हजार कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। इसमें 107 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
बोनस दिए जाने की मांग को लेकर नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ, नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की ओर से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था। दोनों ही यूनियनों ने बोनस न मिलने की स्थिति में बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। मेंस यूनियन की ओर से कहा गया था कि अगर बुधवार 21 अक्तूबर तक घोषणा न की गई तो 22 अक्तूबर को दो घंटे के लिए रेल चक्काजाम कर दिया जाएगा।
फिलहाल, पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय से जुड़ा फैसला किया गया। इस निर्णय से सिर्फ उत्तर मध्य रेलवे जोन की बात करें तो 60 हजार कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इंपलाइज संघ के सहायक महामंत्री आलोक सहगल ने बताया कि रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस मिलेगा। हर एक रेलकर्मी को 17951 रुपये की धनराशि बोनस के रूप में मिलेगी। कहा कि पूर्ववर्ती साल के प्रदर्शन के लिए अराजपत्रित कर्मचारियों को दुर्गापूजा/ दशहरा से पहले बोनस का भुगतान किया जाता रहा है। इस बार भी दशहरा के पूर्व ही बोनस मिल जाएगा।
विज्ञापन
आज विजय दिवस मनाएगी मेंस यूनियन
केंद्र सरकार द्वारा बोनस दिए जाने की घोषणा के बाद मेंस यूनियन कार्यालय में जश्न मना। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने इसे ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की जीत बताया। यहां कर्मचारियों में मिठाई का भी वितरण किया गया। मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव ने बताया कि फेडरेशन के दबाव की वजह से ही सरकार ने बोनस दिए जाने की घोषणा की। कहा कि अब पूरे देश में रेलकर्मचारी बृहस्पतिवार को विजय दिवस मनाएंगे। इस दौरान नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन कि स्थानीय शाखाएं डीजल लॉबी सिविल लाइंस साइड प्रयागराज में एक बैठक भी करेंगी।