{"_id":"6562ec74af1cb9c54b0c6883","slug":"nayab-tahsildar-accused-of-attempting-to-rape-a-female-officer-reached-the-high-court-challenged-the-fir-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : महिला अफसर से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी नायब तहसीलदार पहुंचा हाईकोर्ट, एफआईआर को दी है चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : महिला अफसर से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी नायब तहसीलदार पहुंचा हाईकोर्ट, एफआईआर को दी है चुनौती
Sun, 26 Nov 2023 12:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:27 PM IST
सार
प्रकरण प्रकाश में आने के बाद तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच लखनऊ के मंडलायुक्त को सौंपी गई है। दूसरी ओर महिला अफसर का कलम बंद बयान दर्ज होने के बाद सीजेएम कोर्ट ने नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी के लिए गैरजमानती वारंट भी जारी किया है।
विज्ञापन
अदालत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले में तैनात महिला अधिकारी से दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में इनामिया घोषित हो चुके नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 23 नवंबर को याचिका दाखिल कर एफआईआर को चुनौती दी है। मामले की सुनवाई अगले हफ्ते होगी। हालांकि, मुख्यमंत्री द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद से पुलिस नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी के लिए बस्ती से लेकर दिल्ली तक की खाक छान मार रही है।
विज्ञापन
प्रकरण प्रकाश में आने के बाद तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच लखनऊ के मंडलायुक्त को सौंपी गई है। दूसरी ओर महिला अफसर का कलम बंद बयान दर्ज होने के बाद सीजेएम कोर्ट ने नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी के लिए गैरजमानती वारंट भी जारी किया है। पुलिस ने तहसीलदार पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन
यह है मामला
घटना दिवाली की रात की बताई जा रही है। आरोप है कि तहसीलदार जबरन महिला अधिकारी के घर में घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश की। 17 नवंबर को एफआईआर दर्ज होने के बाद तीन महिला अधिकारियों ने जांच शुरू की।
विज्ञापन