{"_id":"5e0f96f88ebc3e87b3689fca","slug":"nawabganj-crime-news-allahabad-news-ald264732985","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, दहशत में परिवार
विज्ञापन
नवाबगंज में प्रधानपुत्र पर सरेआम किया था हमला
घेरकर लोहे की रॉड से पीटने के बाद झोंका था फायर
आरोपियों की दबंगई के चर्चे आम, पुलिस निष्क्रिय
प्रयागराज। नवाबगंज के कौड़िहार चौराहे पर सरेआम गुंडई करने के आरोपी सात दिन बाद भी नहीं पकड़े जा सके हैं। प्रधानपुत्र मक्खन गिरि को लोहे की रॉड से पीटने के बाद फायरिंग करने के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे पीड़ित व उसका परिवार दहशत में जीने को मजबूर हैं।
सनसनीखेज घटना 28 दिसंबर को अंजाम दी गई थी। बेखौफ बदमाशों ने पहले असलहाें के बल पर दुबरा जगदीशपुर गांव की प्रधान मंजू देवी के बेटे मक्खन को कौड़िहार ब्लॉक गेट के सामने कार में खींचने की कोशिश की। जान बचाने के लिए भागने पर फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक दो गोलियां दागे जाने से मक्खन लड़खड़ाकर गिरा तो उसे घेरकर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। चौतरफा वार से बेहोश होने पर हमलावर उसे वहीं छोड़कर असलहा लहराते हुए भाग निकले।
मामले में दुबरा जगदीशपुर के ही राजमंगल व उसके भाइयोें उमेश, अजय व भतीजे मोहित के अलावा दो अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हालांकि सात दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपी भागे हुए हैं लेकिन पीड़ित का कुछ और ही कहना है। उसने बताया कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम-घूमकर धमकी दे रहे हैं कि वह उसे छोड़ेंगे नहीं। गांव में हर तरफ उनकी दबंगई के चर्चे आम हैं। यहां तक कि कुछ समय पहले एक नामजद आरोपी ने थाने में तैनात एक दरोगा को सरेआम गालियां दी थीं। इसके बावजूद उन्हें पकड़ा नहीं जा रहा है। जिससे पूरा परिवार दहशत में है। उसका व उसके परिजनों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
नवाबगंज इंस्पेक्टर सुरेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वह घर छोड़कर भागे हुए हैं। उधर सीओ सोरांव अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि नामजद राजमंगल के बारे में पहले भी शिकायतें मिली हैं। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही नवाबगंज पुलिस को निर्देशित किया गया है कि मामले के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।