फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nawabganj crime

स्कूल से लौट रहे मासूम पर गिरा बिजली का खंभा, मौत

Wed, 07 Aug 2019 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Nawabganj crime
नवाबगंज (प्रयागराज)। जूड़ापुर झिनहर गांव में मंगलवार को बिजली का पोल टूटकर स्कूल से घर लौट रहे एलकेजी के छात्र रितिक (7) पर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। मामले में स्कूल प्रबंधक समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जूड़ापुर झिनहर उर्फ बरीबोझ का रहने वाला रोशनलाल निर्मल पुणे (महाराष्ट्र) में रहकर कपड़ों की धुलाई का काम करता है। यहां पत्नी राजकुमारी दो बेटों के साथ रहती थी। बड़ा बेटा रितिक क्षेत्र में ही स्थित केएलजेएम पब्लिक स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था। मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब छुट्टी के बाद स्कूल वाहन से लौट रहा था। आरोप है कि घर से करीब 700 मीटर दूर मुख्य मार्ग पर ही रितिक को वाहन से उतारकर चालक आगे बढ़ गया। रास्ते में बिजली विभाग के कुछ लोग सड़क किनारे पेड़ काट रहे थे। रितिक वहां पहुंचा ही था कि तभी पेड़ की एक डाल बिजली के तारों पर जा गिरी। तारों पर अचानक गिरी डाल का बोझ बिजली का सीमेंट का पोल झेल नहीं सका और उसका एक हिस्सा टूटकर सड़क पर जा गिरा। रितिक पोल की चपेट में आ गया और उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर मां व अन्य परिजनों के साथ ग्रामीण भी पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने आरोप लगाया कि वाहन चालक अक्सर रितिक को घर से काफी दूर उतारकर चला जाता था, जिसकी कई बार स्कूल प्रबंधक से शिकायत की गई। लेकिन, उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बच्चे का शव रखकर वह स्कूल के बाहर पहुंचे और घेराव कर दिया। सूचना पर सीओ, एसपी भी पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे बाद अफसरों ने हादसे के जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed