फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   navratri festival done2

कन्याओं के पखारे पांव, नवमी पर शक्ति आराधना की चहुंदिशि गूंज

Mon, 26 Mar 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
 संगमनगरी में रविवार को सनातनी परंपरा के उत्सवों की धूम मची रही। वांसंतिक नवरात्रि में कलशों के रूप में स्थापित आदिशक्ति स्वरूपा की हवन-पूजन, महाआरती के साथ विदाई के लिए दिन भर मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति का क्रम चला तो मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की छटा भी लोगों के लिए यादगार बनीं। कहीं नौ देवियों के रूप में नौ कन्याओं की पूजा हुई, तो कहीं राम दरबार सजाए गए। राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की झांकियों की चौकियां निकाली गईं। शोभायात्राओं में हिंदू संगठनों ने राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सबसे मनोरम छटा रही रामबाग में पथरचट्टी रामलीला परिसर में रामराज्याभिषेक की। गुलाबो सपेरन के नृत्य और महालक्ष्मी अय्यर के गायन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमे।
विज्ञापन


शक्ति की आराधना के साथ परमब्रह्म के अवतार की झांकियों की अनूठी छटा रविवार को घरों से लेकर मठों, मंदिरों तक छाई रही। नवरात्रि की पूर्णाहुति के साथ कुंवारी कन्याओं का पूजन विधि-विधान से हुआ। व्रतियों ने सिर पर लाल चुनरी ओढ़ाकर पांव पखारे। रोली-अक्षत, पुष्प अर्पित कर घर -परिवार से लेकर संकल समाज के सुख, समृद्धि और मंगल का आशीर्वाद लिया। घरों में पूर्णाहुति, मंदिरों में शंख, डमरू नाद, घंट-घड़ियाल के साथ महाआरती कर वासंतिक नवरात्रि में आवाहित नौ दुर्गा की सविधि विदाई की गई।
विज्ञापन


शक्ति पीठ कल्याणी देवी धाम में 108 कन्याओं का पूजन  किया गया। नवरात्रि के आखिरी दिन दो स्वरूपों में मां का दरबार सजाया गया। सुबह महागौरी स्वरूप में तो शाम को सिद्धिदात्री स्वरूप में देवी का शृंगार किया गया। मंदिर समिति के महामंत्री श्याम पाठक ने बताया कि सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। रत्नों, आभूषणों, फूलों से सजे दरबार में तिल रखने की जगह नहीं थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ललिता दरबार में शतचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति
मीरापुर स्थित मां ललिता देवी का रविवार को महागौरी और सिद्धिदात्री के रूप में स्वर्ण आभूषणों, विभिन्न प्रकार के फूलों से मनोहारी शृंगार किया गया। भक्तों ने मां को चुनरी- नारियल चढ़ा कर कन्या पूजन किया। इसके बाद शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति पं. अशोक मिश्र और पं. राजा के आचार्यत्व में हुई। यजमान संजीव अग्रवाल थे। दोपहर 12 बजे रामलला के जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई। महिलाओं ने बधाई गीत गाए। नवरात्रि मेले की व्यवस्था में महामंत्री धीरज नागर, पीसी वर्मा, उमेश मिश्रा, दिलीप केसरी, महेंद्र मालवीय, संजय उपाध्याय, विपिन चोपड़ा, सरदार सत्येंद्र सिंह, संजीव सक्सेना, क्षेत्रीय पार्षद साहिल अरोड़ा, आशीष श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

अलोपशंकरी माता को झूला झुलाने उमड़े श्रद्धालु
अलोपी बाग स्थित मां अलोपशंकरी मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। रंग-बिरंगे फूलों से सजे मंदिर में मां को नारियल-चुनरी चढ़ाने की होड़ मची रही। परिसर में कतारबद्ध श्रद्धालु गगनबेदी जयकारे लगाते रहे। मां को पालने पर झुलाने के लिए भक्तों में होड़ मची थी।

प्रगट भए करतार, राम नाम का खुला खजाना, झांकियां निकलीं
विश्व हिंदू परिषद अखिल भारतीय धर्म यात्रा महासंघ की ओर से रविवार को धूमधाम से रामनवमी मनाई गई। इस मौके पर विहिप कार्यकर्ताओं ने कटघर स्थित समिया माई मंदिर में भगवान श्रीराम का प्राकट्य उत्सव मनाया। यहां विहिप कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों ने घंटा, घड़ियाल, शंख, डमरू बजाने के साथ प्रसाद का वितरण किया।
इस अवसर पर ‘भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी’ भजन गाकर भगवान की आरती की। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री पवन श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्रीराम देश की आत्मा भी है और परमात्मा भी। उन्होंने भगवान राम को देश का नायक बताने के साथ लोकनायक भी बताया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भगवान राम के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर नरेंद्र पांडेय, राजीव टंडन, विनोद सोनकर, विक्रम तिवारी, रजत कुमार, छोटू, मीरा, सुधा, बंटी, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।


शोभा यात्रा निकालकर किया जय श्रीराम का उद्घोष
हिंदू युवा वाहिनी की ओर से रविवार को रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा निकाले जाने के दौरान युवा वाहिनी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने का संकल्प भी लिया। रास्ते भर युवा वाहिनी से जुड़े लोग जय श्रीराम का भी उद्घोष  करते चले। शोभा यात्रा निकाले जाने से पूर्व युवा वाहिनी के लोगों ने बताया कि रामनवमी के दिन ही युवा वाहिनी का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है। शोभायात्रा फायर बिग्रेड चौराहे से निकली। जो हनुमान मंदिर, सुभाष चौराहा, पत्थर गिरजाघर से होते वापस सुभाष चौराहे आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष मोनू गुप्ता, ओपी द्विवेदी, तुषार शर्मा, शिवम अग्रवाल, नीरज निषाद, गोविंद जी गुप्ता, अर्जुन कनौजिया, शिल्पी सिंह, सीमा गुप्ता, प्रवीण शुक्ला, कुलदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed