फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Navratri 2022 Panoramic statues of Maa Durga enshrined in the pandals,

Navratri 2022 : पंडालों में विराजीं मां दुर्गा की नयनाभिराम प्रतिमाएं, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Sun, 02 Oct 2022 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 01:16 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण के दो साल बाद इस बार संगमनगरी की दुर्गापूजा में मिनी बंगाल की झलक मिलेगी। लूकरगंज बारवारी की ओर से दुर्गा पूजा पार्क में मेला सज गया। मां की नयनाभिराम प्रतिमा के दर्शन आरंभ हो गए।

विज्ञापन
Navratri 2022 Panoramic statues of Maa Durga enshrined in the pandals,
Prayagraj News : शहर में सजे भव्य पंडाल और स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुसज्जित पंडालों में देर रात तक मां महिषासुरमर्दिनी की प्रतिमाएं पहुंचा दी गईं। इसी के साथ जयकारे गूंजने लगे। सविधि पूजन, आरती के साथ रविवार को शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर पंडालों में मां की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना की जाएगी। इसी के साथ तीन दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का आगाज हो जाएगा।

विज्ञापन



शनिवार की शाम तक पूजा पंडालों को अंतिम रूप दे दिया गया। कोरोना संक्रमण के दो साल बाद इस बार संगमनगरी की दुर्गापूजा में मिनी बंगाल की झलक मिलेगी। लूकरगंज बारवारी की ओर से दुर्गा पूजा पार्क में मेला सज गया। मां की नयनाभिराम प्रतिमा के दर्शन आरंभ हो गए। इसी तरह शहर के कई पंडालों में प्रतिमाएं पहुंच गईं। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन



ढाक की थाप गूंजती रही। मां का पंडालों में आह्वान किया गया। सिंह पर सवार मां दुर्गा महिषासुर का वध करते दर्शन दे रही हैं। कुछ पंडालों में रविवार की सुबह प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।  शहर में सिविल लाइंस, लूकरगंज, सिटी बारबारी, बाई का बाग, कटघर, नेतानगर, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, दारागंज, बैरहना,कटरा, मम्फोर्डगंज, खुल्दाबाद समेत सौ से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed