फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Navratra news

मां कात्यायनी का दर्शन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष का वरदान

Sat, 05 Oct 2019 01:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Navratra news
शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को मां बेल्हा देवी धाम में लगा मेला। - फोटो : PRATAPGARH
नवरात्र के पांचवें दिन देवीधामों में उमड़ी रही भीड़, लगते रहे जयकारे
विज्ञापन

प्रतापगढ़। नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष फल दायिनी मां कात्यायनी विधि- विधान से पूजीं गईं। पौराणिक देवीधामों में दर्शन- पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। मां को प्रिय गुड़हल के फूल से भक्तों से मां का विग्रह किया और महाआरती कर मां के चरणों में शीश झुकाया। शहर से लेकर गांव तक देवीमय माहौल बना रहा।
मां के छठें स्वरूप के दर्शन से अर्थ, धर्म, काम व मोक्ष की प्राप्ति होती है। शुक्रवार को मां के इस स्वरूप के दर्शन को लेकर पौराणिक देवीधामों में भीड़ उमड़ पड़ी। भोर में बारिश के चलते देवीधामों में इक्का- दुक्का भीड़ रही। मगर सुबह नौ बजे जैसे ही बारिश ठप हुई तो भक्तों की कतार लग गई। शहर में सई नदी के तट पर स्थित मां बेल्हादेवी धाम में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी पड़ी। कतार में लगे भक्तों के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। गुड़हल के फूल से भक्तगण मातारानी का श्रृंगार कर रहे थे। हर कोई भक्तिभावना से ओतप्रोत दिखा। जयकारे के बीच दर्शन-पूजन का क्रम लगा रहा। दोपहर दो बजे के बाद पट बंद हुआ। मगर भक्तों का आना जारी रहा। लोग पटखुलने के इंतजार मेें कतार में लगे हुए थे। सभी जयकारे लगा रहे थे। दोपहर 3 बजे के बाद पट खुला तो दर्शन पूजन का क्रम शुरू हुआ। इसके बाद देर शाम तक दर्शन-पूजन चलता रहा। सुबह से शाम तक देवीधाम मेें जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

दिनभर दर्शन- पूजन, रात में देवीजागरण
रानीगंज तहसील स्थित मां बाराही देवी धाम में दिनभर दर्शन पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, और रात में कई टोलियों कलाकारों द्वारा मां का जागरण हो रहा है। देवीगीत से मां बाराही की महिमा का बखान हो रहा है। रातभर जयकारों की गूंज से पूरा वातावरण देवीमय बना हुआ है। शुक्र वार को भोर में बारिश के चलते भीड़ कम रहीं, मगर बारिश के बाद भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। नारियल, चुनरी, बताशा, फल आदि अर्पित कर मां कात्यायनी के स्वरूप का दर्शन किया। हर तरफ जयकारे गूंजते रहे। शाम को जागरण कार्यक्रम में देवीमय गीतों से कलाकारों ने मां की महिमा का बखान किया।

मां बेल्हा देवी धाम में सई नदी के पानी से आचमन करते श्रद्धालु।

मां बेल्हा देवी धाम में सई नदी के पानी से आचमन करते श्रद्धालु।- फोटो : PRATAPGARH

शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को मां बेल्हा देवी धाम में कटाही चढ़ाते श्रद्धालु।

शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को मां बेल्हा देवी धाम में कटाही चढ़ाते श्रद्धालु।- फोटो : PRATAPGARH

शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को मां बेल्हा देवी धाम में नारियल चढ़ाते श्रद्धालु।

शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को मां बेल्हा देवी धाम में नारियल चढ़ाते श्रद्धालु।- फोटो : PRATAPGARH

शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को मां बेल्हा देवी के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की भीड़।

शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को मां बेल्हा देवी के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को मां बेल्हा देवी का हुआ भव्य श्रृंगार।

शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को मां बेल्हा देवी का हुआ भव्य श्रृंगार।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed