फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Navdeep Singh, a liquor smuggler with a reward of one lakh rupees, arrested by Prayagraj Police from Mohali.

Prayagraj News : एक लाख के इनामी शराब तस्कर नवदीप सिंह गिरफ्तार, प्रयागराज एसटीएफ ने पंजाब के मोहाली से दबोचा

Mon, 05 Jan 2026 04:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Jan 2026 04:23 PM IST
सार

शराब तस्करी में वांछित एक लाख के इनामी नवदीप सिंह उर्फ नेवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह को पुलिस ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। वह 2022 से  फरार चल रहा था। पुलिस और एसटीएफ उसकी खोजबीन में जुटी थी।

विज्ञापन
Navdeep Singh, a liquor smuggler with a reward of one lakh rupees, arrested by Prayagraj Police from Mohali.
नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने शराब तस्करी में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल उर्फ लकी को सोमवार को पंजाब मोहाली के जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नेटवर्क यूपी, बिहार और झारखंड तक फैला था। वर्ष 2023 से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

एसटीएफ के मुताबिक, वर्ष 2023 में प्रयागराज में एसटीएफ ने अंडों की आड़ में ले जाई जा रही अवैध शराब पकड़ी थी। यह खेप मोहाली के एसएएस नगर निवासी नवदीप के ही सिंडिकेट से बिहार और झारखंड भेजी जा रही थी। इसमें ट्रक चालक गिरफ्तार हुआ था, जबकि नवदीप फरार हो गया था। मामले में प्रयागराज नवाबगंज थाने में नवदीप के खिलाफ शराब तस्करी की एफआईआर दर्ज की गई। इसी मामले में उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद से ही टीम आरोपी की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


इस बीच सूचना मिली कि पंजाब के मोहाली में नवदीप ने अपना ठिकाना बनाया है। सूचना पर एसटीएफ इंस्पेक्टर जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम जीरकपुर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में बताया कि हरियाणा के हिसार निवासी अपने दोस्त मनवीर सिंह उर्फ मन्नू समेत अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वह कई वर्षों से अंतरराज्यीय शराब तस्कर सिंडिकेट का संचालन करता है। चंडीगढ़ और पंजाब से ट्रकों में अंडे, मुर्गी का दाना, प्लास्टिक स्क्रैप में अवैध शराब छिपाकर यूपी, बिहार और झारखंड भेजता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में दर्ज हैं एफआईआर

एसटीएफ की जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ प्रयागराज के अलावा अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, कानपुर, भदोही, रायबरेली और झारखंड के रांची में एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी वर्ष 2022 में झारखंड के रांची से शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। एसटरएफ के अफसरों ने बताया कि आरोपी नवदीप की गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed