फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naushad's brother Shakeel arrested in encounter; bulldozer used on house.

Prayagraj News: नाैशाद का भाई शकील मुठभेड़ में गिरफ्तार, मकान पर चला बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Naushad's brother Shakeel arrested in encounter; bulldozer used on house.
महमूदपुर मनौरी स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी विस्फोट कांड के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी नौशाद के भाई शकील अहमद को शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शकील पर 50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी है। उधर, शुक्रवार दोपहर को शकील का मकान भी ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ मंझनपुर सौरभ सामंत के अनुसार, पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पता चला कि शकील दीवर कोठारी क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस और एसओजी की टीम ने रात 8:55 बजे नौबस्ता गांव जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। शकील ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। गिरने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से देशी तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा, एक हजार रुपये, मोबाइल और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसपी सत्यनारायण ने बताया कि नौशाद और आदिल को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपी शबाना, साइना और कहकशा बानो को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। शकील की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले में नामजद छह आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी कर ली है। महमूदपुर मनौरी विस्फोट में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। तीन घायलों का प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार, विभागों की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शकील के मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। इससे पहले मुख्य आरोपी नौशाद के तीन मंजिला मकान के अलावा शहर के छह अलग-अलग स्थानों पर स्थित उसके अन्य प्रतिष्ठानों को भी प्रशासन ध्वस्त कर चुका है।

वर्जन
मुख्यमंत्री के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। संपत्तियों को चिह्नित कर नियमानुसार ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा
:: डॉ. अमित पाल, डीएम


नौशाद का तीन मंजिला मकान और छह प्रतिष्ठान पहले हो चुके हैं ध्वस्त
महमूदपुर मनौरी में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी नौशाद के भाई व अभियुक्त शकील पुत्र निजामुद्दीन के मकान को ध्वस्त कर दिया गया।

प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई से पहले संबंधित विभागों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शकील के मकान पर हुई इस कार्रवाई के साथ ही मामले से जुड़े सभी अभियुक्तों की संपत्तियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान पूरा हो गया है।
नौशाद के तीन मंजिला मकान और छह प्रतिष्ठान पहले हो चुके हैं ध्वस्त
इससे पहले मुख्य आरोपी नौशाद के तीन मंजिला मकान के अलावा शहर के छह अलग-अलग स्थानों पर स्थित उसके अन्य प्रतिष्ठानों को भी प्रशासन ध्वस्त कर चुका है।
:: वर्जन ::
सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। संपत्तियों को चिह्नित कर नियमानुसार ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा
:: डॉ. अमित पाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed