फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nauchandi timings will change from Sunday, will reach Prayagraj at 6:30 am

रेलवे : रविवार से बदलेगा नौचंदी का समय, सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी प्रयागराज, शाम के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं

Sat, 30 Sep 2023 12:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 12:13 PM IST
सार

प्रयागराज संगम से गाड़ी संख्या 14511 की रवानगी पहले की तरह शाम 5:20 बजे ही होगी, जो अगले दिन सुबह 7:45 बजे मेरठ सिटी एवं 10:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। हालांकि, वापसी में गाड़ी संख्या 14512 नौचंदी सहारनपुर से शाम 5:25 के बजाय दोपहर 2:15 बजे चलेगी, जो देवबंद 2:43-2:45 बजे, मुजफ्फरनगर 3:00-3:05 बजे और मेरठ सिटी शाम 4:35 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
Nauchandi timings will change from Sunday, will reach Prayagraj at 6:30 am
नौचंदी एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नौचंदी एक्सप्रेस का समय रविवार एक अक्तूबर से बदलने जा रहा है। सहारनपुर/मेरठ सिटी से प्रयागराज संगम आने वाली नौंचदी अब सुबह 9:50 की जगह 6:30 बजे ही प्रयागराज संगम पहुंच जाएगी। रेलवे द्वारा इसकी नई समय सारिणी जारी की गई है।

विज्ञापन


प्रयागराज संगम से गाड़ी संख्या 14511 की रवानगी पहले की तरह शाम 5:20 बजे ही होगी, जो अगले दिन सुबह 7:45 बजे मेरठ सिटी एवं 10:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। हालांकि, वापसी में गाड़ी संख्या 14512 नौचंदी सहारनपुर से शाम 5:25 के बजाय दोपहर 2:15 बजे चलेगी, जो देवबंद 2:43-2:45 बजे, मुजफ्फरनगर 3:00-3:05 बजे और मेरठ सिटी शाम 4:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


मेरठ में इसका ठहराव अब 35 मिनट की जगह सिर्फ पांच मिनट ही रहेगा। इस तरह से ट्रेन मुरादाबाद शाम 7:49-7:54 बजे, रामपुर 8:23-8:25 बजे, बरेली रात 9:15-9:17 बजे, शाहजहांपुर रात 10:21-10:23 बजे, हरदोई रात 11:09-11:11 बजे, बालामऊ रात 11:38-11:40 बजे, लखनऊ रात 1:45-1:55 बजे, बछरावां रात 2:43-2:45 बजे, रायबरेली 3:20-3.25 बजे, लक्ष्मनपुर 3.55-3.56 बजे, ऊंचाहार सुबह 4:08-4:10 बजे, कुंडा 4:53-4:54 बजे, फाफामऊ 5:48-5:49 बजे, प्रयाग 6:08-6:10 बजे और प्रयागराज संगम सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब फतेहपुर में भी होगा लिच्छवी का ठहराव, संगम के समय में बदलाव

सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस का एक अक्तूबर से फतेहपुर में भी ठहराव शुरू होने जा रहा है। स्थानीय सांसद साध्वी निरंजना ज्योति की मांग पर लिच्छवी अब दोनों ओर से फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी। गाड़ी संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस शाम को 7:33 बजे वहां पहुंचेगी। इसी तरह 14006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस रात 1:08 बजे फतेहपुर पहुंचेगी। वहीं, फतेहपुर में लिच्छवी का ठहराव घोषित होने के बाद संगम एक्सप्रेस अब वहां 7:48 की जगह 7:53 बजे पहुंचेगी। संगम एक्सप्रेस का खागा रेलवे स्टेशन पर भी पहुंचने का समय बदला है। नई व्यवस्था के तहत संगम खागा स्टेशन पर 7:20 की जगह 7:25 बजे पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed