फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   national voter's day

युवाओं ने ली मतदान की शपथ

Sun, 26 Jan 2020 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
national voter's day
national voter's day - फोटो : ALDCOMPACT
सीएमपी, एसएस खन्ना कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
विज्ञापन

प्रयागराज, 25 जनवरी। सीएमपी डिग्री कॉलेज और एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने मतदान की शपथ दिलाई गई।
एसएस खन्ना की कुलानुशासक डॉ. मंजरी शुक्ला ने छात्राओं को शपथ दिलाई, ‘हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’ छात्राआं ने प्रभात फेरी भी निकाली। इस मौके पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रिदा फातिमा, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में मरियम फातिमा, निबंध प्रतियोगिता में नेहा कुशवाहा एवं अंकिता सिंह और लघुनाटिका मंच में ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी की छात्राएं अव्वल रहीं। न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह समेत डॉ. अल्पना अग्रवालख् प्रीति सिंह, डॉ. रेखा रानी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

उधर, सीएमपी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय मतदान दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया, जो सीएमपी से मेडिकल कॉलेज चौराहे तक निकाली गई। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. रितेश त्रिपाठी, डॉ. ज्योति वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्सी साल बाद दिखेगा मध्यकालीन इतिहास का जरनल
- शिक्षकों के साथ बीए के छात्रों छात्रों, शोधार्थियों की भी होगी भागीदारी
प्रयागराज, 25 जनवरी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 80 साल बाद ‘जरनल ऑफ द इलाहाबाद यूनिवर्सिटी हिस्टोरिकल सोसाइटी’ का प्रकाशन होने जा रहा है। मध्यकालीन इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रो. योगेश्वर तिवारी के निर्देश में यह जरनल छपकर तैयार हो गया और इस माह के अंत तक इसका विमोचन किया जाएगा।
प्रो. योगेश्वर तिवारी के अनुसार देश की तमाम ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित इस जरनल का प्रकाशन वर्ष 1922 से शुरू किया था। बीच में दो बार यह प्रकाशित नहीं हुआ और 80 साल पहले इसका प्रकाशन पूरी तरह से ठप हो गया। इसमें कुछ पुराने अखबरों की कटिंग, फोटो के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षकों, बीए के छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों के लेख भी शामिल किए जाते थे। 80 साल बाद इसे दोबारा प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है और अब हर साल नियमित रूप से इसका प्रकाशन होगा। इसमें भी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों की भागीदारी होगी।

-विषयों को हटाने पर अभ्यर्थियों ने मांगा जवाब
प्रयागराज, 25 जनवरी। पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा से रक्षा अध्ययन, सामाजकार्य समेत पांच विषयों को किस आधार पर हटाया गया, अभ्यर्थियों ने जनसूचना अधिकार के तहत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से इसका जवाब मांगा है। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह ने जनसूचना अधिकार के तहत आयोग से यह भी पूछा है कि पीसीएस प्री में पदों की संख्या के मुकाबले 18 गुना की जगह 13 गुना अभ्यर्थियों और मुख्य परीक्षा में तीन की जगह दो गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किए जाने का प्रस्ताव सरकार को कब भेजा गया। यह भी पूछा है कि आयोग नए परिवर्तन से कितने समय पूर्व इसकी सूचना अभ्यर्थियों को दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed