फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nation service to be our life part

देश सेवा बने हमारे जीवन का अभिन्न अंग

Wed, 24 Jul 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nation service to be our life part
Nation service to be our life part - फोटो : AU
प्रयागराज। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 113वीं जयंती पर मंगलवार को उन्हें याद करते हुए उनकी शहादत को नमन किया गया। रैपिड एक्शन फोर्स व उत्तर प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने 21 गन शाट फायर कर सम्मान गारद की सलामी दी। पुलिस बैंड ने राष्ट्रभक्ति धुन बजाकर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। वहीं कई संस्थाओं की ओर से हुए कार्यक्रमों में देश की आजादी के लिए उनकें संघर्ष और बलिदान को दोहराया गया। नई पीढ़ी को उनके बताए रास्ते पर चलने की सीख दी गई।
विज्ञापन

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति की पहल पर जुटे शहरियों ने ‘आजाद अमर रहें, शहीदों की क्रांतिकारी परंपरा अमर रहे और वंदे मातरम् के नारों के बीच चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित प्रतिमास्थल पर फूल चढ़ाए। न्यायमूर्ति अशोक कुमार गुप्ता ने कहा, आजाद एक ऐसे योद्धा थे जिसके पैरों में ब्रिटिश हुकूमत की दमनकारी ताकतें भी बेड़ियां डालने में विफल रही। जिसने आसमां पर अपने खून से इंकलाब लिख दिया। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक एसएन साबत ने कहा, आजाद जैसे अमर शहीद के सम्मान में सभी शब्द छोटे पड़ जाते हैं। देश सेवा हमारे जीवन का अभिन्न अंग बने।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा, उन्हें याद करना जीवन को कृतार्थ करना है। आरंभ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लल्लू मरकरी के चित्र पर भी फूल चढ़ाए गए। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने गायन, वादन के साथ लघु नाटिका का मंचन किया। शहादत स्थल के करीब पौधरोपरण भी किया गया। कवि गोष्ठी में डा.नीलिमा मिश्रा, मनमोहन सिंह तन्हा, डा. रश्मि शुक्ला, रेनूराज सिंह, रजिया सुल्ताना, नजीब इलाहाबादी, नीलम पाल, मधु श्रीवास्तव, लक्ष्मी, जूही ने देशभक्तिपूर्ण रचनाएं सुनाईं। इस दौरान रामनिहोर राकेश और भागवत प्रसाद भारतीय को भी याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू मरकरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन महासचिव राज बहादुर गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो.श्याम बिहारी ने किया। कार्यक्रम में प्रो.पीएन पांडेय, प्रभाशंकर पांडेय, ओडी सिंह, अनिल कुमार अन्नू भइया, सरदार अजीत सिंह, अमन सिंह, प्रो श्याम बिहारी जायसवाल, महेश त्रिपाठी, सीमा सिंह राणा,रामनरेश त्रिपाठी, धनंजय सिंह, विशाल गुप्ता, प्रो. कृष्ण मुरारी, आनन्द घिल्डियाल, शिवसेवक सिंह,ए अतुल रायए अशोक कुमारए सुनील चैरसिया चीकूए सुधीर श्रीवास्तवए पवन श्रीवास्तवए प्राणेश दत्त त्रिपाठीए वीरेश कुमार गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed