फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naresh Uttam said: BJP is hell-bent on destroying democracy and constitution

नरेश उत्तम बोले : लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने पर आमादा है भाजपा, पीडीए मजबूत करो का दिया नारा

Sat, 26 Jul 2025 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 07:23 PM IST
सार

भाजपा देश में लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने पर आमादा है। देश व प्रदेश की सत्ता में बैठी भाजपा संविधान के अनुसार काम नहीं करना चाहती है।

विज्ञापन
Naresh Uttam said: BJP is hell-bent on destroying democracy and constitution
समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में बोलते प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा देश में लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने पर आमादा है। देश व प्रदेश की सत्ता में बैठी भाजपा संविधान के अनुसार काम नहीं करना चाहती है। यह बातें शनिवार को फूलपुर के बाबूगंज में आयोजित संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस के अवसर पर सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहीं। इस दौरान आरक्षण बचाओ और पीडीए मजबूत करो का नारा दिया गया।

विज्ञापन

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा संसद में पुलवामा, मतदाता पुनरीक्षण, किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं सहित आम जनमानस के किसी समस्यात्मक मुद्दे पर बहस नहीं करना चाहती है। देश में पूंजीवादी ताकतों के बढ़ते प्रभाव को गंभीर बताते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान सिर्फ समाजवादी रास्ते पर चलकर ही पाया जा सकता है। उन्होंने डॉ. लोहिया व मुलायम सिंह यादव के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया।

विज्ञापन

सहसों चौराहे पर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। 26 जुलाई आरक्षण दिवस को समाजवादी पार्टी ने संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया। स्थापना की पहली वर्षगांठ पर सपाइयों ने संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह स्तंभ पीडीए की एकता और मजबूती के लिए प्रेरणा और ऑक्सीजन प्रदान करता रहेगा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आरएसएस के इशारे पर भाजपा देश में धार्मिक उन्माद पैदा कर आपसी भाईचारे को खत्म करने पर तुली है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जनता के समर्थन की अपील की है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, वकार अहमद, डॉ. परवेज अहमद, विधायक प्रतापपुर विजमा यादव, विधायक हंडिया हाकिम लाल बिंद, विधायक सोरांव गीता शास्त्री, सुषमा पासी, संगीता पटेल, आशुतोष तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed