फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   naresh uttam in allhabad

बातों से बिजली बनाती है भाजपा : नरेश उत्तम

Mon, 20 Feb 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 20 Feb 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
naresh uttam in allhabad
नरेश उत्तम
 समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। जो वादा किया उसे पूरा करके दिखाया। ये बातें शनिवार को करछना में हुई चुनावी सभा में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहीं। उन्होंने बारा और शंकरगढ़ में भी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया। कहा करछना में सपा सरकार ने काफी काम कराए। प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ा, जिससे आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त हुई। भाजपा वाले सिर्फ बातों से बिजली बनाते हैं। नोटबंदी में किसान बर्बाद हो गए। लाइन में लगे लोगों में से कई की जान चली गई।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर घरों से लिया गया लोहा और राम मंदिर के नाम पर जुटाया गया चंदा कहा गया, पता नहीं। प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात में पटेल समाज के नौजवान पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दिया गया। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के साथ बसपा सुप्रीमों पर भी हमला बोला।  मतदाताओं से ऐसे प्रत्याशियों और नेताओं से सतर्क रहने की अपील की। सभा में सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह, पूर्व सांसद धर्मराज सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, विनय कुशवाहा, राजू सिंह, राजकुमार, नन्हे खान, हरिश्चंद्र पटेल, गिरजाशंकर पटेल, मानिक चंद्र पटेल, नागेंद्र पटेल, अशोक सिंह, घनश्याम, राधा देवी, अन्नू सिंह, वजीर खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed