{"_id":"58a8ac8b4f1c1bdf6ad84531","slug":"naresh-uttam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी पार्टियां तलाश रहीं मुद्दे : नरेश उत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी पार्टियां तलाश रहीं मुद्दे : नरेश उत्तम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
नरेश उत्तम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए हैं। पार्टी विकास के मुद्दे पर ही चुनाव मैदान में है, जबकि दूसरी पार्टियां मुद्दे तलाश रही हैं। ये बातें शहर पश्चिमी और शहर दक्षिणी के प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहीं।
प्रीतम नगर, बमरौली में हुई सभाओं में उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने शहर पश्चिमी से रिचा को प्रत्याशी बनाने का निर्णय इसलिए किया, क्योंकि उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष रहते सामाजिक न्याय, शोषण और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मोर्चा खोला। करेली और मीरापुर में हुईं सभाओं में नरेश उत्तम ने प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी हमला किया। नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी ने लोगों को पूरे 50 दिन लाइन में खड़ा कराया, अब समय आ गया है जनता के जवाब देने का। कहा कि मतदाता लाइन में खड़े होने के लिए मजबूर करने वाली पार्टी को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाए।
नरेश उत्तम ने सपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्य को गिनाए। मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि देश मन की बात करने और विदेश यात्रा से नहीं चलता। पिछले ढाई वर्ष में केंद्र सरकार ने सिर्फ झूठे वादे किए। कहा कि पिछले शासनकाल में सिर्फ प्रतिमाएं लगवाने पर ध्यान देने वाली मायावती अब प्रदेश के विकास की बात कर रही हैं। सभाओं में जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव, दान बहादुर मधुर, धर्मराज सिंह पटेल, नागेंद्र सिंह पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सपा के कद्दावर नेता आजम खां शनिवार को मेजा और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्रों सभाएं करेंगे। मेजा से उनकी सभा दिन में 12.45 बजे होगी, जबकि प्रतापपुर में दोपहर दो बजे के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।