narendra modi birthday : बुलेटरानी राजलक्ष्मी मांडा ने खींचा 9 टन वजनी ट्रक
गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाली तमिलनाडु की राजलक्ष्मी मांडा ने 9.5 टन वजनी ट्रक पर रखे पीएम मोदी के कटआउट को 71वें जन्मदिन पर 71 मीटर तक खींचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सुप्रसिद्ध बाइक राइडर बुलेट रानी लक्ष्मी मांडा 68,500 किलोमीटर तक बुलेट चला करके भारत की “बुलेट रानी” कहलाने वाली एकमात्र महिला हैं, जिन्होंने 2019 में 38000 किलोमीटर बुलेट चला करके कन्याकुमारी से कश्मीर के लाल चौक तक 5200 किलोमीटर की दूरी भारतीय ध्वज तिरंगा के साथ तय की और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया। साथ ही 9.5 टन के वजन को खींचने वाली देश की एक मात्र महिला और दुनिया की दूसरे नंबर की महिला हैं।
इसके अलावा राजलक्ष्मी रामेश्वरम से राम जन्मभूमि अयोध्या तक 5125 किलोमीटर तक की दूरी डीसीएम चला करके 22 दिनों में 14 राज्यों को पार करके तय की, जिसका उद्देश्य 613 किलो का चार फीट हाइट और 3.5 फीट रेडियस की गूंज, आठ किलोमीटर तक का घंटा ध्वनि के लिए समर्पण किया था , 1075 किलोमीटर पदयात्रा दो अक्तूबर गांधी जयंती के दिन 30 दिनों में दिल्ली से गुजरात तक किया जो सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर संपन्न हुआ।
पिछले माह 15 अगस्त देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदुरै से हिमाचल अटल टनल तक 4450 किलोमीटर तिरंगा लेकर बुलेट से भारतीय परंपरागत साड़ी पहनकर के तय किया। इस प्रकार की देश प्रेम की भावना के साथ काम करने वाली भारत की बेटी मंत्री नंदी के आमंत्रण पर प्रयागराज पहुंचीं और प्रधानमंत्री के 71 फुट ऊंचे कट आउट को डीसीएम ट्रक के ऊपर स्थापित करके 71 मीटर तक खींचा।