फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra Giri suicide case: Accused Anand Giri sought solitude in jail to talk to his lawyer

नरेंद्र गिरि आत्महत्या कांड : आरोपी आनंद गिरि ने अपने वकील से बात करने के लिए मांगा जेल में एकांत

Sat, 24 Jun 2023 02:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 02:28 PM IST
सार

आरोपी आनंदगिरि ने कहा है कि जेल में उनकी जहां उनके अधिवक्ता से मुलाकात कराई जाती है वहां आसपास शोरगुल रहता है। उन्होंने एकांत में और एक घंटे तक बातचीत करने का समय दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
Narendra Giri suicide case: Accused Anand Giri sought solitude in jail to talk to his lawyer
आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या कांड मामले में शिकायतकर्ता अमर गिरि के उपस्थित न होने पर उन्हें फिर समन जारी किया गया है। अमर गिरि शुक्रवार को अदालत के समक्ष हाजिर नहीं हुए थे। उनका बयान होना अभी बाकी है। उधर, आरोपी आनंद गिरि ने जेल में अपने अधिवक्ता से एकांत में बात करने के लिए समय दिए जाने की मांग की है ताकि वह अपनी पूरी बात बता सके। आनंदगिरि की अर्जी पर अब 11 जुलाई को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


इसके पहले सुनवाई शुरू हुई तो अमर गिरि उपस्थित नहीं हुए। अदालत ने कहा कि अभी उनका पूरा बयान दर्ज नहीं हुआ है। इस पर जिला जज की अदालत ने उन्हें फिर समन जारी करने का आदेश दिया। अदालत ने उन्हें अगली तिथि पर उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। उधर, आरोपी आनंदगिरि ने जिला जज को अर्जी देकर जेल में अपने अधिवक्ता से एकांत में बात करने के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन


आरोपी आनंदगिरि ने कहा है कि जेल में उनकी जहां उनके अधिवक्ता से मुलाकात कराई जाती है वहां आसपास शोरगुल रहता है। उन्होंने एकांत में और एक घंटे तक बातचीत करने का समय दिए जाने की मांग की है। इसके साथ ही वहां जेल प्रशासन का कोई कर्मचारी भी न मौजूद हो। जिससे कि केस के सिलसिले में अपनी जरूरी बातें वे अपने अधिवक्ता से बता सकें। जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अदालत ने उनकी अर्जी पर अगली सुनवाई पर विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed