फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra Giri death case: Anand Giri's bail plea rejected by Supreme Court

नरेंद्र गिरि मौत मामला : आनंद गिरि की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज, हाईकोर्ट का आदेश बरकरार

Wed, 01 Mar 2023 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 08:24 PM IST
सार

पीठ ने कहा, हमने याचिकाकर्ता के वरिष्ठ वकील और प्रतिवादी की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल की दलीलें सुनीं और याचिका के दस्तावेज और आदेश का अवलोकन किया। हमें इस पर स्तर पर उस आदेश में हस्तक्षेप का कोई कारण नहीं दिखता।

विज्ञापन
Narendra Giri death case: Anand Giri's bail plea rejected by Supreme Court
prayagraj news : महंत नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार आनंद गिरि की जमानत याचिका खारिज कर दी। जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस एहसान अमानुल्ला की पीठ ने इलाहबाद हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखते हुए कहा कि फिलहाल इस स्तर पर उस आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं है।

विज्ञापन

पीठ ने कहा, हमने याचिकाकर्ता के वरिष्ठ वकील और प्रतिवादी की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल की दलीलें सुनीं और याचिका के दस्तावेज और आदेश का अवलोकन किया। हमें इस पर स्तर पर उस आदेश में हस्तक्षेप का कोई कारण नहीं दिखता।

विज्ञापन

हालांकि शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया, यदि परिस्थितियों में बदलाव होता है और वाजिब समय तक निचली अदालत के समक्ष मामले में कोई प्रगति नहीं होती है तो याचिकाकर्ता के पास निचली अदालत के समक्ष फिर से जमानत याचिका दायर करने का अधिकार होगा।

आनंद ने हाईकोर्ट के पिछले साल सितंबर के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने यह कहते हुए जमानत देने से इन्कार कर दिया था कि याचिकाकर्ता के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इससे पहले निचली अदालत ने भी आनंद गिरि की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। 20 सितंबर, 2021 को प्रयागराज के बाघंबरी गद्दी मठ में महंत नरेंद्र गिरि का शव पंखे से लटका मिला था। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उन्होंने आनंद गिरि सहित कुछ अन्य पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed