फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra Gir Death Case will be revealed voice samples of two other close relatives of Mahant will also be taken

नरेंद्र गिरि की मौत का खुलेगा राज : महंत के दो अन्य करीबियों का भी लिया जाएगा वॉइस सैंपल

Sat, 13 Nov 2021 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Nov 2021 08:39 PM IST
सार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की संदिग्ध दशा में मौत के मामले में उनके दो अन्य करीबियों की आवाज का नमूना भी सीबीआई ले सकती है। सीबीआई के हाथ लगे आडियो में दो और लोगों की आवाज होने का पता लगा है। संदेह के आधार पर उनके दो करीबियों के आवाज का नमूना लेकर उसकी जांच कराई जा सकती है।

विज्ञापन
Narendra Gir Death Case will be revealed voice samples of two other close relatives of Mahant will also be taken
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में नामजद तीन आरोपियों के अलावा दो अन्य लोगों का भी वॉइस सैंपल लिया जाएगा। नामजद आरोपियों के अलावा यह दोनों भी सीबीआई के रडार पर हैं और सीबीआई को जिन पांच लोगों के वॉइस सैंपल लेने की अनुमति कोर्ट से मिली है, उनमें इनका भी नाम शामिल है। सीबीआई जल्द ही इनका भी वॉइस सैंपल एकत्र करेगी।

विज्ञापन


नामजद आरोपियों के अलावा जिन दो लोगों का वॉइस सैंपल लिया जाना है, वह महंत के साथ-साथ आनंद गिरि के भी करीबी हैं। उनकी सीडीआर से पता चला है कि वह महंत के साथ-साथ आनंद गिरि के भी लगातार संपर्क में थे। आनंद गिरि के साथ उनकी बातचीत के भी कुछ ऑडियो क्लिप सीबीआई के हाथ लगे हैं। माना जा रहा है कि यह ऑडियो क्लिप महंत की मौत की गुत्थी सुलझाने में बेहद अहम सबूत साबित हो सकती हैं। यही वजह है कि ऑडियो में जिन भी लोगों के बीच बातचीत है, उन सभी के वॉइस सैंपल लेने की अनुमति सीबीआई ने कोर्ट से अनुमति ली है।

विज्ञापन

Narendra Gir Death Case will be revealed voice samples of two other close relatives of Mahant will also be taken
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने फिर मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज

एक हफ्ते में 30 लोगों से पूछताछ
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने ऑडियो क्लिप हाथ लगने के बाद हाल ही में नए सिरे से मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पिछले एक हफ्ते के भीतर महंत, मठ और आनंद गिरि से जुड़े करीब 30 लोगों से पूछताछ की। उनका बयान दर्ज किया और उन से महंत व आनंद गिरि से रिश्तों के बारे में भी जानकारी ली। इन लोगों में वह दो भी शामिल हैं जिनका वॉइस सैंपल लेने की अनुमति सीबीआई ने कोर्ट से ली है।

सीबीआई के पास डेढ़ महीने का है और वक्त
सूत्रों का कहना है कि मामले में किसी नतीजे तक पहुंचने के लिए सीबीआई के पास डेढ़ महीने का वक्त और है। दरअसल सात साल से ज्यादा की सजा वाले मामलों में जांच एजेंसी को 90 दिन के भीतर चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित करनी होती है। महंत की मौत को 44 दिन बीत चुके हैं। इस तरह 19 दिसंबर तक मामले की जांच पूरी हो जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed