फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nano-fertilizer to reduce country's import dependence: Sanghani

नैनो खाद से घटेगी देश की आयात निर्भरता : संघानी

Mon, 17 Aug 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 17 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Nano-fertilizer to reduce country's import dependence: Sanghani
फूलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसानों और नैनो उर्वरक के बारे में जानकारी देते इफको चेयर
देश में खाद की जरूरत का करीब 50 फीसदी हिस्सा आयात से पूरा होता है। नैनो उर्वरक इस निर्भरता को घटाने में अहम भूमिका निभा सकता है। इफको ने तय किया है कि देश की खाद जरूरत पूरी होने तक नैनो उर्वरक तकनीक विदेशों को नहीं दी जाएगी। यह बात इफको चेयरमैन दिलीप संघानी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में संबोधन के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और उसकी आत्मा गांवों में बसती है। किसानों की उन्नति व कृषि विकास में इफको महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। रासायनिक खाद के अधिक इस्तेमाल से मिट्टी, जल और वायु प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए किसानों को संतुलित खाद प्रयोग और नैनो उर्वरक के इस्तेमाल के लिए लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

संघानी ने कहा कि नैनो उर्वरक पर्यावरण के अनुकूल हैं। सरकार किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और लागत का बोझ घटाने के लिए खाद पर सब्सिडी देती है। कृषि नीति में छोटे व मध्यम किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है। सहकारिता को देश की प्रगति का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के करीब 75वें वर्ष में अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया गया। सहकारिता के माध्यम से देश आगे बढ़ रहा है और इफको भी लगातार प्रगति कर रही है। वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख पीके सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो फूलपुर-
- फूलपुर में तकनीकी भवन का उद्घाटन, किसानों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाने पर जोर

फूलपुर। खेती को आधुनिक, कम लागत वाली और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में इफको ने कदम बढ़ाया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान इफको घियानगर फूलपुर में चेयरमैन ने नवनिर्मित तकनीकी भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बदलती कृषि जरूरतों के अनुरूप नई तकनीक और नवाचार किसानों तक पहुंचाना समय की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कृषि में उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत घटाना और पर्यावरण बचाना भी जरूरी है। इफको नैनो उर्वरक जैसी आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दे रही है और किसानों को इनके सही इस्तेमाल के लिए लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनका कहना था कि इफको का उद्देश्य केवल खाद उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ऐसी तकनीक किसानों तक पहुंचाना है, जिससे खेती की लागत घटे, उत्पादन बेहतर हो और मिट्टी-पर्यावरण पर प्रतिकूल असर कम हो। कार्यक्रम में वरिष्ठ महाप्रबंधक पीके सिंह, सरिता सिंह, मानव संसाधन विभागाध्यक्ष शंभू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयं प्रकाश, इफको एम्प्लाइज संघ अध्यक्ष पंकज पांडेय व महामंत्री विजय कुमार यादव आदि रहे।







इफको रीक्रिएशन क्लब के तरण ताल का उद्घाटन
इफको रीक्रिएशन क्लब की ओर से निर्मित तरण ताल का उद्घाटन गीताबेन संघानीने किया। गीताबेन संघानी इफको महिला चेतना क्लब के सामाजिक सरोकार कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने क्लब के कार्यों की सराहना की। मौके पर क्लब की अध्यक्ष सरिता सिंह और उपाध्यक्ष रेखा जायसवाल समेत कार्यकारिणी की सदस्य श्रीलता, सुधा अवस्थी, मंजू सिंह, शर्मिष्ठा घोष और रागिनी श्रीवास्तव के साथ ही अलका गुप्ता, पुष्पा यादव, पल्लवी विक्की, पद्मजा, रश्मि अग्रवाल, गुंजन पटेल, नूपुर पराशर और प्रणिता शेखर सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

फूलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसानों और नैनो उर्वरक के बारे में जानकारी देते इफको चेयर

फूलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसानों और नैनो उर्वरक के बारे में जानकारी देते इफको चेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed