फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   nandi bjp

दलबदलू को बाहर न किया तो भाजपाई देंगे इस्तीफा

Sun, 22 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
nandi bjp
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जिले में विधानसभा की विभिन्न सीटों से दलबदलू नेताओं को टिकट देने की खबर से पार्टी के पुराने नेता एवं कार्यकर्ता खासे निराश हैं। पुराने नेताओं ने अब केंद्रीय नेतृत्व को चेतावनी दी है कि यदि दलबदलू नेताओं को टिकट दिया गया तो सैकड़ों भाजपाई इस्तीफा देंगे। इस बीच शनिवार को भी पार्टी कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता बाहरी नेताओं को टिकट देने के खिलाफ धरने पर बैठ गए। यहां पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता को भाजपा से बाहर करने की मांग की गई।
विज्ञापन


नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता के बीजेपी में शामिल होने के बाद ही इस बात की चर्चा हो रही है कि दोनों मेें से किसी एक को पार्टी शहर दक्षिणी विधानसभा से टिकट दे सकती है। इसे लेकर शुक्रवार से ही शहर दक्षिण से टिकट का दावा करने वाले भाजपा नेताओं के साथ उनके समर्थक खासे नाराज हैं। शुक्रवार को प्रदर्शन करने के बाद शनिवार को भी पार्टी के तमाम नेता एवं समर्थक सुबह से ही पार्टी कार्यालय में धरना देने पहुंच गए। यहां पूर्व मंत्री नंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


तमाम आरोप भी लगाए गए। कहा गया कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में नंदी द्वारा पार्टी के एक नेता की मुट्ठीगंज में आयोजित सभा में उपद्रव करवाया गया, तब बसपा सरकार में रहते हुए उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर भाजपा के कई नेताओं पर गंभीर धारा में मुकदमा भी दर्ज करवाया था। कहा गया कि अगर भाजपा कार्यकर्ताओं की इच्छा की अनदेखी की गई तो हजारों कार्यकर्ता पार्टी से त्याग पत्र देने का काम करेंगे। इस दौरान भाजपा नेता पदुम जायसवाल, पुनीत वर्मा, किरन जायसवाल, रीतेश मिश्रा उर्फ आशु पंडित, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र धवन, राम जी मालवीय, जयश्री जायसवाल, छाया देवी, सचिन जायसवाल, प्रवीण मालवीय, शिवेंद्र मिश्रा, अमित मालवीय आदि मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय में नंदी के विरोध में कई मुस्लिम महिलाओं ने जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता के भाजपा में शामिल होने का जहां एक ओर विरोध किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है। भाजपा में शामिल होने के बाद नंदी और अभिलाषा गुप्ता रविवार को इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर भाजपा पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता की अगुवाई में एक बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि नंदी वाराणसी से सड़क मार्ग से दिन में 12.30 बजे शास्त्री ब्रिज पहुंचेंगे। यहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दिन में एक बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर उनके द्वारा माल्यार्पण किया जाना है। बैठक में संजय गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, विक्रम सिंह भदौरिया, कुंज बिहारी मिश्र, श्याम चंद्र, रवि केसरवानी, प्रणविजय सिंह, अनूप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed