फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Name of many veterans leapt for Phulpur seat

फूलपुर सीट के लिए उछले कई दिग्गजों के नाम

Sun, 22 Oct 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 Oct 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Name of many veterans leapt for Phulpur seat
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
फूलपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साझा उम्मीदवार उतारने की अटकलों के बीच दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफा के बाद खाली हुई इस सीट के लिए कई दिग्गजों के नाम समने आ गए हैं। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के बारे में तो व्हाट्सएप पर मैसेज वायरल हो गया है कि वह फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के बेटे योगेश मौर्या का नाम भी इस सीट के लिए सामने आ रहा है। शहर में जगह-जगह योगेश मौर्या के नाम की होर्डिंग भी लगी हैं। फिलहाल दोनों नेताओं ने इन अटकलों का खंडन किया है।
विज्ञापन


फूलपुर में विपक्षी एका की कवायद शुरू है। चूंकि बसपा उपचुनाव नहीं लड़ती। ऐसे में कांग्रेस और सपा की ओर से साझा उम्मीदवार उतारे जाने के प्रयास जारी हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस कवायद में सपा के राज्य सभा सदस्य रेवती रमण सिंह समेत दोनाें दल के अन्य शीर्ष नेता सक्रिय हैं। साझा उम्मीदवार के तौर पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत अनेक नेताओं के नाम भी सामने आए हैं। इन अटकलों के बीच राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी के चुनाव लड़ने के मैसेज ने सियासी सरगर्मी और बढ़ा दी है। व्हाट्सएप पर मैसेज वायरल हुआ है कि वह फूलपुर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हाईकमान ने उन्हें दिल्ली भी बुला लिया है। हालांकि, प्रमोद तिवारी ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि ऐसा ऑफर मिला तब भी वह उसे नकार देंगे। उनका कहना है कि दिल्ली में बैठक है, जो पहले से तय थी। उसी में भाग लेने के लिए वह दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन


वहीं केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश की जगह-जगह होर्डिंग्स लगने से भाजपा की अंदरूनी सियासत गरमा गई है। उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को फूलपुर में कई जगहों पर जन शिकायतें सुनीं तथा लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा भी कि वह उपमुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, बतौर सांसद आए हैं। इससे योगेश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की अटकलों को और बल मिला है। ऐसी चर्चा के बीच मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने तथा उनके फूलपुर से चुनाव लड़ने के कयास भी काफी पहले से लगाए जा रहे हैं। इनके अलावा कई अन्य दिग्गज हैं, जिनके फूलपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा हैं और उनके नामों को लेकर दलों के भीतर जोड़तोड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर के लिए जनता के बीच जाने से पहले दलों में दंगल शुरू है। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद भाजपा से टिकट के दावेदारों की लंबी कतार है तो अन्य दलों से भी महापौर का चुनाव लड़ने के लिए कई दिग्गजों ने आवेदन किया है। समाजवादी पार्टी ने दावेदारों की स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी है। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए रविवार को बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस की ओर से भी महापौर और पार्षद प्रत्याशियाें के चयन के लिए समिति बना दी गई है।
नगर निगम और पंचायतों के आरक्षण तय हो चुके हैं। मतदाताओं की फाइनल सूची भी घोषित हो चुकी है। नगर निकाय के लिए इसी सप्ताह अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।

इसी के साथ सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सपा ने इस बार पार्टी सिंबल पर नगर निकाय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने वाली सपा ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि नगर निकाय में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा। वह अकेले ही चुनाव लड़ेगी। सपा से महापौर के लिए विनोद चंद्र दुबे, केके श्रीवास्तव, कुमार नारायण, विजय वैश्य समेत कई दावेदार बताए जा रहे हैं। इसी इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष के चयन के लिए पार्टी की रविवार को 11 बजे बैठक बुलाई गई है। जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले सभी कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहेंगे। कांग्रेस में भी महापौर तथा पार्षद प्रत्याशियों के चयन के लिए जोड़तोड़ शुरू है। राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बताया कि इसके लिए समिति गठित की गई है। समिति ही प्रत्याशियों का चयन करेगी।


पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन पटेल को सपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी कार्यालय में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर उनका स्वागत किया गया। अभिनंदन करने वालों में जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, केके श्रीवास्तव, विजमा यादव, अंसार अहमद, मंसूर आलम, वकार अहमद, दान बहादुर मधुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed