{"_id":"5d6ac6a38ebc3e01431bf235","slug":"naini-rape-case-allahabad-news-ald253651557","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं की छात्रा को डरा धमकाकर ट्यूशन टीचर ने किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं की छात्रा को डरा धमकाकर ट्यूशन टीचर ने किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 01 Sep 2019 12:42 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी में एक्स्ट्रा क्लास के बहाने बीते 1 साल से हाई स्कूल की छात्रा का यौन शोषण करने वाले ट्यूशन टीचर को नैनी कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात क्षेत्र के खान चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ट्यूशन टीचर के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी और पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 15 वर्ष की लड़की पिछले 1 साल से एग्रीकल्चर इलाके में रहने वाले ट्यूशन टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। हाई स्कूल का एग्जाम इस बार पास करने के बाद 11वीं क्लास में पहुंच गई लेकिन धीरे-धीरे वह डिप्रेशन का शिकार होती चली गई। परेशान परिवार के लोगों ने उसका इलाज कराना शुरू किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था।
हताश मां-बाप दो दिन पहले किशोरी को मनोचिकित्सक के पास ले गए। उसके बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तो पता चला कि उसका यौन शोषण हो रहा है। जिसे सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। मां-बाप के समझाने के बाद लड़की ने शनिवार को मां बाप से बताया कि उसके ट्यूशन टीचर एक्स्ट्रा क्लास पढ़ाने के बहाने उसे अकेले रोक लेते थे और उसके साथ गलत काम करते थे।
विज्ञापन
विरोध करने पर जान से मारने एवं बदनाम कर देने की धमकी देते थे। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन की शिकार हो गई थी। परेशान परिजन रात में नैनी कोतवाली पहुंचे और आरोपी ट्यूशन टीचर के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर वीके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी ट्यूशन टीचर आनंद शुक्ला निवासी खान चौराहा नैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।