फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   naini murder case

राहुल दुबे हत्याकांड: त्रिकोणीय प्रेम कहानी में बालू सप्लाई का झगड़ा भी शामिल

Mon, 17 Feb 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
naini murder case
naini murder case
दूसरे पत्नी के करीबी व दोस्त को भी पुलिस ने उठाया
विज्ञापन

झगड़े की बात स्वीकारी, हत्या में शामिल होने से इनकार
नैनी। क्षेत्र के एडीए कॉलोनी अंतर्गत पाठक मार्केट में 14 फरवरी की देर शाम मारे गए ठेकेदार राहुल दुबे हत्याकांड में मृतक का अरैल निवासी पूर्व पार्टनर मुख्य संदिग्ध है। वह घटना के बाद से ही घर छोड़कर फरार है और उसका मोबाइल भी लगातार बंद जा रहा है। पुलिस ने मृतक के दोस्त व दूसरी पत्नी के करीबी को भी उठाया है। जिससे पूर्व मेें झगड़ की बात सामने आई है। लेकिन देर रात तक चली पूछताछ मेें वह हत्या में शामिल होने की बात से इंकार करता रहा।
सूत्रों के अनुसार राहुल दुबे ने अपनी पत्नी एवं एक बच्चे के होते हुए भी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला से कोर्ट मैरिज कर ली थी। उस महिला के पिता को उसके ही पति ने मार दिया था जिसके बाद से उसने पति से दूरी बना ली थी। सूत्रों के अनुसार राहुल ने महिला को नैनी में ही रखा था। दिनभर अपने धंधे के सिलसिले में वह नए-नए क्षेत्र में रहता था, लेकिन रात में गांव चाड़ी औद्योगिक क्षेत्र चला जाता था। पुलिस को जांच में पता चला है कि राहुल के साथ अरैल निवासी एक व्यक्ति ट्रैक्टर से बालू एवं मिट्टी की सप्लाई करता था। जिससे कुछ दिन पहले उसका विवाद हो गया था। खास बात यह है कि हत्या के बाद से ही वह घर पर ताला लगाकर परिवार सहित फरार है। उसका मोबाइल भी घटना के बाद से बंद आ रहा है। ऐसे में फिलहाल पुलिस उसे मुख्य संदिग्ध मान कर चल रही है जिसकी तलाश में क्राइम ब्रांच भी लगी है।
विज्ञापन

उधर सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दूसरी पत्नी के नैनी रामनगर निवासी एक करीबी को भी उठाया है जो मृतक का दोस्त भी है। दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि दूसरी पत्नी से करीबी की जानकारी होने पर राहुल का उससे झगड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे उठाकर पूछताछ शुरू की तो उसने झगड़े की बात स्वीकार की। लेकिन हत्या में शामिल होने की बात से इंकार करता रहा। देर रात तक पुलिस उससे पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

करबला का था शूटर
पुलिस सूत्रों की मानें तो राहुल को गोली मारने वाला युवक कर्बला, अरैल का रहने वाला है जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। सूत्रों का दावा है कि वह सीसीटीवी फुटेज में भागते हुए भी दिख रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने हत्या पैसे को लेकर की या फिर उसका भी कभी राहुल से कोई विवाद रहा है। मामले में इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित का कहना है कि कातिलों की पहचान हो चुकी है। कत्ल किसने कराया यह भी करीब-करीब स्पष्ट हो चुका है। बस गिरफ्तारी शेष है।

घटना की चश्मदीद महिला का भी पुलिस ने लिया बयान
झूंसी। आरकेपुरम कालोनी में शनिवार को हुई वारदात की चश्मदीद महिला आभा कुशवाहा का बयान रविवार को पुलिस ने लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह पड़ोस के शादी वाले घर में गई थीं। दोपहर में तकरीबन सवा दो बजे बर्तन धोने वाली बाई के आने के वक्त वह शादी वाले घर से निकलकर अपने घर जा रही थीं। तभी एक फॉयर की आवाज सुनी तो उन्हें लगा कि किसी ने पटाखा छोड़ा होगा। कुछ दूर बढ़ी तभी उनके ठीक पीछे युवक ने खुद को गोली से उड़ा दिया था। युवक का क्षत-विक्षत शव देख वह बदहवास हो गर्ईं और दौड़ते हुए घर के भीतर भागी। वारदात का खौफ 36 घंटे बाद भी उनकी आंखों में तैर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed