फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naini Jail: Ateeq begged to meet son Ali in jail, officers did not allow meeting

Naini Jail : जेल में बेटे अली से मिलने के लिए गिड़गिड़ाता रहा अतीक, अफसरों ने नहीं दी मुलाकात की अनुमति

Fri, 14 Apr 2023 10:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 10:33 AM IST
सार

जिस जेल में कभी माफिया अतीक अहमद की हुकूमत चलती थी, वही अतीक बृहस्पतिवार को अधिकारियों के सामने अपने बेटे अली से मिलने देने के लिए गिड़गिड़ा रहा था। उसने कई बार अफसरों से मिन्नतें कीं, लेकिन अली से वह नहीं मिल सका।

विज्ञापन
Naini Jail: Ateeq begged to meet son Ali in jail, officers did not allow meeting
अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ - फोटो : Agency

विस्तार

जिस जेल में कभी माफिया अतीक अहमद की हुकूमत चलती थी, वही अतीक बृहस्पतिवार को अधिकारियों के सामने अपने बेटे अली से मिलने देने के लिए गिड़गिड़ा रहा था। उसने कई बार अफसरों से मिन्नतें कीं, लेकिन अली से वह नहीं मिल सका।

विज्ञापन


सुबह न्यायालय में पेश होने से पहले अतीक ने अपने बेटे से मिलने की ख्वाहिश जेल अधिकारियों को बताई लेकिन शासन का निर्देश व जेल मैनुअल का हवाला देते हुए मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई। वहीं अशरफ भी अली से मिलना चाहता था, किंतु इसकी इजाजत नहीं मिली।
विज्ञापन


बीती 27 मार्च को भी नैनी जेल पहुंचे अतीक व अशरफ की मुलाकात अली से नहीं हो सकी थी। 16 घंटे तक जेल में रहने के दौरान अतीक व अशरफ ने अली से मिलने की बात कही थी। वहीं अशरफ ने मुलाकात न होने पर नाराजगी दिखाते हुए बंदी रक्षकों से बहस भी की थी। शासन द्वारा सख्त निर्देश था कि अली की अतीक व अशरफ से मुलाकात न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अशरफ व अली ने खोला रोजा, लेकिन खाया कुछ नहीं

जेल में बंद माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद व अतीक का भाई अशरफ रोजा रखे हुए है। अली को हाई सिक्योरिटी सेल व अशरफ को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। असद की मौत की खबर से दोनों काफी परेशान थे, उन्होंने रोजा खोला, लेकिन कुछ भी नहीं खाया। हालांकि जेल प्रशासन द्वारा रोजे में दी जाने वाली सामग्री के साथ दोनों की बैरकों में शाम का बना भोजन भी भिजवाया गया था। वहीं अतीक ने गर्म पानी से दवा ली।

सूत्रों की माने तो उसे दूध भी दिया गया। जेल प्रशासन ने शाम का खाना अतीक की बैरक में भिजवाया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया कि न्यायालय में पेशी के बाद जेल में प्रवेश पर दोनों का मेडिकल कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उनकी स्थितियां सामान्य थी। सभी की बैरकों में शाम का खाना भिजवाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed