फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naini jail administration alert over former MP Dhananjay Singh, increase jail security

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को लेकर नैनी जेल प्रशासन अलर्ट, बढ़ाई गई जेल की सुरक्षा

Sun, 07 Mar 2021 02:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Mar 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
Naini jail administration alert over former MP Dhananjay Singh, increase jail security
बसपा के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ के अजीत हत्याकांड के मामले में आरोपी बनाए गए जौनपुर के पूर्व सांसद और 25 हजार रुपये के इनामी धनंजय सिंह के पहुंचने के चलते नैनी सेंट्रल जेल में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में जेल को हाईअलर्ट पर ले लिया गया है। जेल पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात कर दी गई है और सीसीटीवी कैमरे की मदद से धनंजय सिंह के बैरक पर हर पल नजर रखी जा रही है। उनसे मिलने आने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन


कई बाहुबलियों और हार्डकोर क्रिमिनल के अलावा पूर्व सांसद धनंजय सिंह के कई विरोधी भी नैनी जेल में बंद हैं। पूर्व में भी नैनी जेल के बाहर गैंगवार और गोलीबारी हो चुकी है। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त कर दिया है। एक डिप्टी जेलर को धनंजय सिंह की सुरक्षा में विशेष तौर से लगाया गया है। जेल के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाकर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जेल में सामान्य कैदियों की तरह ही रखा गया है। 

विज्ञापन

Naini jail administration alert over former MP Dhananjay Singh, increase jail security
prayagraj news : पूर्व सांसद धनंजय सिंह को कोर्ट में समर्पण किया। - फोटो : prayagraj

बता दें कि एक पूर्व मामले में अपनी जमानत तुड़वाकर धनंजय सिंह ने शुक्रवार को प्रयागराज के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ ही 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। सरेंडर होने के बाद न्ययायल ने उन्हें नैनी जेल भेज दिया था। कर्नलगंज पुलिस ने क़ड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें जेल में शिफ्ट कराया था। 
 

नैनी जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार धनंजय सिंह की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। एक डिप्टी जेलर को उनकी सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है। बंदी रक्षकों के साथ पीएसी का पहरा है। सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन सतर्क है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed