फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naini Central Jail: Raj was given the mobile by the lawyer, now the police is searching

नैनी सेंट्रल जेल : वकील ने दिया था राज को मोबाइल, अब पुलिस कर रही तलाश

Thu, 16 Mar 2023 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 12:41 AM IST
सार

केंद्रीय कारागार नैनी में घी के डिब्बे में मोबाइल छिपाकर ले जाते हुए पकड़े गए राज मिश्रा को पाठक वकील नाम के शख्स ने मोबाइल दिया था। अब पुलिस वकील की खोजबीन कर रही है। राज ने बागपत के बड़े अपराधी अनिल धनपत के साथ दो अन्य लोगों के नाम से मुलाकात की पर्ची कटाई थी।

विज्ञापन
Naini Central Jail: Raj was given the mobile by the lawyer, now the police is searching
सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कारागार नैनी में घी के डिब्बे में मोबाइल छिपाकर ले जाते हुए पकड़े गए राज मिश्रा को पाठक वकील नाम के शख्स ने मोबाइल दिया था। अब पुलिस वकील की खोजबीन कर रही है। राज ने बागपत के बड़े अपराधी अनिल धनपत के साथ दो अन्य लोगों के नाम से मुलाकात की पर्ची कटाई थी। उसने बयान दिया है कि वह अनिल धनपत को जानता ही नहीं था। राज का कहना था कि वह जेल में बंद अपने भाई के साले से मुलाकात करने की पर्ची कटाई थी। इस दौरान पाठक वकील ने उसे अनिल धनपत के नाम की पर्ची कराते हुए घी व फल पहुंचाने कहा।

विज्ञापन

बागपत का अनिल धनपत शातिर अपराधी है। पकड़ा गया राज नैनी का रहने वाला है। कल से आज तक की जांच में पुलिस दोनों के बीच किसी संबंध को नहीं पता कर पाई। अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल पर जांच की जा रही है। नैनी निवासी राज मिश्रा ने अपने भाई के साले हनुमान तिवारी और शिव प्रसाद तिवारी पुत्रगण संतोष तिवारी से मिलने के लिए पर्ची कटवाई थी।

विज्ञापन


राज ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि इस दौरान एक परिचित जिन्हें वह पाठक वकील के नाम से जानता है, उन्होंने अनिल धनपत की पर्ची कटाते हुए घी और फल पहुंचाने की बात कही। वह अनिल को जानता भी नहीं था लेकिन पाठक की वजह से वह सामान पहुंचाने जा रहा था कि चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ और पुलिस ने राज को गिरफ्तार कर लिया। राज से पुलिस ने घंटों पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति ने राज को घी और फल दिया था, उसके पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed