फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naini: A youth arrested in the bombing case, search for his accomplice continues

Prayagraj News: नैनी- बमबाजी मामले में एक युवक गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Naini: A youth arrested in the bombing case, search for his accomplice continues
थाना क्षेत्र अंतर्गत एफसीआई रोड पर बुधवार शाम हुई बमबाजी मामले में नैनी पुलिस ने छोटा चाका निवासी अंकुर शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके साथी की पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके साथ मोहल्ले के ही लोगों ने मारपीट की थी, इसी को लेकर दहशत फैलाने के इरादे से उसने साथी के साथ मिलकर बमबाजी की थी।
विज्ञापन


बता दें बुधवार शाम एफसीआई रोड पर शाम साढ़े सात बजे मामा भांजा की ओर से बाइक सवार दो युवक बमबाजी करते हुए नैनी की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को एक जिंदा बम मिला था। साथ बमबाजी से दारागंज निवासी हर्ष मिश्रा पुत्र धीरज मिश्र को मामूली चोट आई थी। मामले में हर्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना के बाद नैनी पुलिस व एसओजी की टीम सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने लगी। इसके बाद पुलिस ने आधी रात छोटा चाका गांव निवासी अंकुश शर्मा को गिरफ्तार किया। मामले में नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से एक युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त बाइक की भी तलाश की जा रही है। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि दहशत फैलाने के उद्देश्य उसने बमबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed