फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nagar Nigam Proposal to waive water and house tax of martyrs House

Prayagraj Nagar Nigam : शहीदों के घर का जल और गृहकर माफ करने का प्रस्ताव मिनी सदन में पारित

Sun, 18 Sep 2022 11:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 11:19 PM IST
सार

निगम सीमा के अंर्तगत आने वाले इलाको में शहीदों के घर का जलकर और गृहकर माफ करने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सभी ने मेज थपथपा कर प्रस्ताव का समर्थन किया। महापौर और सदन की अध्यक्ष अभिलाषा गुप्ता नंदी सदन को जानकारी दी कि 1984 में सियाचीन में शहीद हुए मेजर प्रदीप सिंह पुडीर के नाम पर चक जीरो रोड का नाम होगा।

विज्ञापन
Nagar Nigam Proposal to waive water and house tax of martyrs House
Prayagraj News : नगर निगम प्रयागराज की बैठक में बोलती महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निगम में सदन की बैठक में रविवार को सड़कों पर गड्ढों और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा छाया रहा। सदन की बैठक निर्धारित समय से करीब 15 मिनट देरी से शुरू हुई। बैठक की शुरूआत में निगम सीमा के अंर्तगत आने वाले इलाको में शहीदों के घर का जलकर और गृहकर माफ करने का प्रस्ताव रखा गया।

विज्ञापन



इस पर सभी ने मेज थपथपा कर प्रस्ताव का समर्थन किया। महापौर और सदन की अध्यक्ष अभिलाषा गुप्ता नंदी सदन को जानकारी दी कि 1984 में सियाचीन में शहीद हुए मेजर प्रदीप सिंह पुडीर के नाम पर चक जीरो रोड का नाम होगा। इसके बाद सदन में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा उठा। जिस पर जमकर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन



सदन की बैठक में पार्षदों से लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं होने का मुद्दो जोरशोर से उठाया। पार्षद मालवीय नगर ओपी द्विवेदी ने सड़कों पर गड्ढों का मुद्दा उठाते हुए उसे दशहरा और दुर्गा पूजा के पहले ठीक कराने की मांग की। पार्षद सुनीता श्रीवास्तव ने गीता निकेतन से अलोपीबाग मंदिर तक जाने वाली में गड्ढों का मुद्दा उठाया। कहा कि इसके कारण उधर से गुजरने वालों को भारी मुसीबत उठानी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nagar Nigam Proposal to waive water and house tax of martyrs House
Prayagraj News : सदन में अमर उजाला की खबर का हवाला देते पार्षद। - फोटो : अमर उजाला।
सदन में लहराया अमर उजाला अखबार

पार्षद कमलेश सिंह ने कहा कि दारागंज के दोनों स्टेशनों के पास की सड़कों की हालत ऐसी है कि वहां से गुजरना सजा जैसा है। हर कदम पर टूटी और गड्ढों से भरी सड़क से यात्रियों और शहरियों को भारी मुसीबत उठानी पड़ती है।अमिताभ बच्चन मार्ग पर चूहो के कारण इंटरलॉकिंग बैठ गई है। इसी सड़क पर 75 फीसदी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। मटियारा गांव की तरफ से जाने वाले मार्ग पर डेढ़ फिट तक के गड्ढे बन गए हैं।


दूसरे इलाकों के पार्षदों ने भी सड़क पर पड़े गड्ढों और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण इलाके के लोगों को होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया। इस दौरान कुछ देर के लिए सदन में हंगामा भी हुआ। इस पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि बरसात के कारण सड़कों की पैचिंग और मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया था। लेकिन अब मौसम सामान्य हो रहा है।


उन्होने चीफ इंजीनियर सतीश कुमार को दशहरा और नवरात्र पर्व शुरू होने के पहले सड़कों के पैच वर्क को पूरा कराने का निर्देश दिया। चीफ इंजीनियर ने बताया कि टेंडर हो चुका है। पैचिंग का वर्क भी शुरू कराने के लिए ठेकेदारों को कह दिया गया है। हरवारा पार्षद दीपक कुशवाहा ने कहा कि सड़क पर सीवर का पानी ओवर फ्लो होकर बहता है। इस वजह से लोगों को आने -जाने में गंदगी के बीच होकर जाना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या को शीघ्र दूर कराने की मांग उठायी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed