फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nagar Nigam Prayagraj: Uproar in Corporation Sadan over bad street lights

Nagar Nigam Prayagraj : खराब स्ट्रीट लाइटों पर निगम सदन में हंगामा

Sat, 20 Aug 2022 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Aug 2022 12:08 AM IST
सार

शहर में करीब 15 हजार स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब पड़ी है। इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने भी इसकी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। 

विज्ञापन
Nagar Nigam Prayagraj: Uproar in Corporation Sadan over bad street lights
Prayagraj News : नगर निगम की बैठक में हंगामा करते पार्षद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शाम ढलते ही स्मार्ट सिटी की अंधेरे में डूब जाने वाली सड़कों का मुद्दा आखिकार शुक्रवार को नगर निगम सदन में भी गूंजा। अमर उजाला द्वारा खराब पड़ीं स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने पार्षदों की विशेष बैठक बुलाई।  

विज्ञापन



इस समस्या को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। ऐेसे में सदन की ओर से एक माह के अंदर कार्यदायी संस्था द्वारा सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने का फैसला लिया गया है। ऐसा न होने पर कार्यदायी संस्था का आगे दो सालों के लिए होने वाले अनुबंध को नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन



शहर में करीब 15 हजार स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब पड़ी है। इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने भी इसकी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सदन की इस बैठक में सिर्फ इसी मुद्दे पर चर्चा हुई। महीनाें से खराब पड़ीं स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं कराने व इसकी शिकातय पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारागलत व्यवहार करने को लेकर पार्षदों ने हंगामा किया।



महापौर ने भी पार्षदों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी। पार्षद मुकुंद तिवारी ने पहले दधिकांदो मेला वाले क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइटें बदलने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सहमति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed