{"_id":"58504d4d4f1c1bad5d64a160","slug":"nagar-nigam-helper","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में हेल्पर के खाते में 63 लाख रुपये!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में हेल्पर के खाते में 63 लाख रुपये!
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
other
नगर निगम के बिजली विभाग में हेल्पर के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी के बैंक खाते में 63 लाख रुपये जमा की होने की चर्चा से मंगलवार को नगर निगम में हड़कंप की स्थिति रही। कर्मचारी के वेतन खाते में इतनी मोटी रकम कैसे और कहां से आई इसे लेकर स्थिति देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सकी। हालांकि अफसरों का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी का गरीब कर्मचारी है। उसके पास इतनी राशि होना संभव ही नहीं है।
निगम में हेल्पर के पद पर कार्यरत सुरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू टोपी के बैंक खाते में मोटी रकम जमा होने के बारे में कर्मचारियों को पता चला तो कई ने उसके पास पहुंचकर इस संबंध में पूछताछ भी की। उधर, बताया जा रहा है कि पिछले माह सुरेंद्र की पासबुक खो गई, जिसकी सूचना उसने बैंक अफसरों को दे दी है। कुछ दिन पहले उसका मोबाइल भी कहीं गिर गया। कहा यह भी जा रहा है कि सुरेंद्र ने अपने साथी कर्मियों को 22 नवंबर को ही बैंक खाते में लाखों रुपये जमा होने के बारे में बताया था।
प्रभारी अधिकारी विद्युत मोहनजी पांडेय का कहना है कि सुरेंद्र को जितना वेतन मिलता है, उससे वह अपने परिवार का खर्च ही मुश्किल से पूरा कर पाता है। बताया कि सुरेंद्र के बैंक खाते में लाखों रुपये जमा होने की खबर तो मिली है लेकिन इसमें सच्चाई नहीं लग रही।