{"_id":"58dab73c4f1c1bd83763e971","slug":"nagar-nigam-election-allahabad-distric","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 वार्ड में ही होगा नगर निगम चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 वार्ड में ही होगा नगर निगम चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव जून में ही होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर निगम के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा नगर पंचायत के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा। इलाहाबाद के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का एलाटमेंट भी हो गया है। चुनाव 80 वार्ड के लिए ही होगा। नगर निगम की सीमा में इस बार विस्तार होने नहीं जा रहा।
जिस भी नगर निगम की आबादी 10 लाख से अधिक है, वहां वार्ड की संख्या 120 की जानी है। इलाहाबाद में अभी 80 वार्ड हैं। जबकि, शहर की आबादी तकरीबन 17 लाख है। इसके लिए नगर निगम का नए सिरे से परिसीमन कराना था। ऐसे में जून में चुनाव कराने को लेकर आशंका बन गई थी। हालांकि सरकार की तैयारियों के बाद स्पष्ट हो गया है कि चुनाव जून में ही होगा। इसके लिए मई में नोटिफिकेशन की उम्मीद है। एडीएम वित्त एवं राजस्व डीएस पांडेय ने बताया कि इलाहाबाद के लिए ईवीएम का एलाटमेंट हो गया है। ईवीएम मध्य प्रदेश तथा अन्य राज्यों से आएंगे। यहां ढाई हजार कंट्रोल यूनिट तथा छह हजार बैलेट यूनिट की जरूरत होगी।
झूंसी नगर पंचायत का होगा विस्तार
झूंसी नगर पंचायत का विस्तार किया जाएगा। इसमें चार नए गांव जुड़ जाएंगे। इसका सर्वे कराया जा रहा है। एक सप्ताह में सर्वे कर लिया जाएगा। अफसरों का कहना है कि वार्डों का गठन भी जल्द कर लिया जाएगा। अभी 12 वार्ड हैं।
विज्ञापन
अगले महीने हो जाएगा परिसीमन, आरक्षण का काम
अफसरों का दावा है कि अप्रैल में वार्ड के परिसीमन का काम पूरा जाएगा। इसके बाद वार्ड आरक्षित भी कर दिए जाएंगे। मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया भी अगले महीने पूरी कर ली जाएगी।