{"_id":"5d49e0918ebc3e6c9c26be7c","slug":"nagar-nigam-crime-allahabad-news-ald251552221","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: नाला पार करते वक्त पैर फिसलने से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: नाला पार करते वक्त पैर फिसलने से गिरा युवक, मौत
Wed, 07 Aug 2019 01:48 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam crime
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में शिवकुटी के सलोरी में नगर निगम का खुला नाला यहीं के रहने वाले चंद्रेश के लिए काल बन गया। मंगलवार सुबह नाले में गिरने से चंद्रेश की मौत हो गई। वह पाइप पर चढ़कर नाले को पार कर रहा था तभी पैर फिसलने की वजह से हादसे का शिकार हो गया। तेज बहाव में चंद्रेश काफी आगे तक बह गया। बाद में उसका शव निकाला गया। सूचना पर पहले कर्नलगंज और फिर शिवकुटी पुलिस पहुंची। हालांकि, घरवालों के कहने पर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
मृतक चंद्रेश सलोरी के सादियाबाद मोहल्ले का रहने वाला था। उसके पिता सुरेश का कई साल पहले निधन हो चुका है। घर में मां व अन्य परिजन हैं। उसकी शादी के बाद दो बच्चे हैं लेकिन, पिछले कई सालों से पत्नी बच्चों को लेकर मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह चंद्रेश किसी काम से बाहर गया था। उसके घर के पास ही अमिताभ बच्चन पुलिया है। उसके पास ही नाले को पार करने के लिए मोहल्ले के लोगों की ओर से सीमेंटेड पाइप रखा गया है। चंद्रेश भी इसी पाइप से होकर नाला पार कर रहा था। सुबह बारिश भी हुई थी, इसलिए फिसलन भी थी और नाले में बहाव भी तेज था। पुलिया पार करते समय चंद्रेश का पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरा।
विज्ञापन
उसे बचाने के लिए पीछे आ रहे उसके साथी ने नाले में छलांग लगा दी लेकिन, वह चंद्रेश को बचा नहीं सका। बहाव तेज होने के कारण वह आगे बह गया। उधर, उसके साथी ने किसी तरह नाले से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिली तो कर्नलगंज पुलिस के साथ फायरब्रिगेड व जल पुलिस भी पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, ऐसे में लिखापढ़ी के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। सीओ रत्नेश सिंह ने बताया कि परिजनोें ने लिखकर दिया है कि वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।