फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nafees used to send Rs 25 to 30 lakhs to Shaista every month, used to book air tickets and five star hotels.

खुलासा : शाइस्ता को हर महीने 25 से 30 लाख पहुंचाता था नफीस बिरयानी, हवाई टिकट और फाइव स्टार होटल कराता था बुक

Fri, 24 Nov 2023 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 01:06 PM IST
सार

पुलिस को नफीस के पैसों से अब तक शाइस्ता और उसके दोनों नाबालिग बेटों के चार बार गुजरात जाने की पुख्ता जानकारी मिली है। अंतिम बार नफीस इसी साल जनवरी में उन्हें लेकर साबरमती जेल गया था। साथ ही उसने अतीक गैंग के कुछ लोगों के साथ कुछ सफेदपोशों के भी नाम बताएं हैं, जो अतीक के लिए बैकडोर से काम करते थे।

विज्ञापन
Nafees used to send Rs 25 to 30 lakhs to Shaista every month, used to book air tickets and five star hotels.
माफिया अतीक का फाइनेंसर नफीस बिरयानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नफीस से प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को कई सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं। नफीस हर महीने अतीक की पत्नी शाइस्ता को 25 से 30 लाख रुपये देता था। इतना ही नहीं अतीक के गुजरात जेल जाने के बाद परिवार, गैंग के अन्य लोगों को हवाई जहाज से गुजरात ले जाने और उन्हें फाइव स्टार होटल में भी ठहराने की जिम्मेदारी नफीस के पास थी।

विज्ञापन


पुलिस को नफीस के पैसों से अब तक शाइस्ता और उसके दोनों नाबालिग बेटों के चार बार गुजरात जाने की पुख्ता जानकारी मिली है। अंतिम बार नफीस इसी साल जनवरी में उन्हें लेकर साबरमती जेल गया था। साथ ही उसने अतीक गैंग के कुछ लोगों के साथ कुछ सफेदपोशों के भी नाम बताएं हैं, जो अतीक के लिए बैकडोर से काम करते थे।
विज्ञापन


नफीस को बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। अस्पताल ले जाने तक उससे प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह अतीक के परिवार और गैंग के लिए फाइनेंसर का काम करता था। वह बिरयानी के कारोबार के अलावा विवादित प्रापर्टी डीलिंग व विवादों को सुलझाने के नाम पर भी लोगों से अतीक के नाम पर पैसे लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्गों का भी खर्च उठाता था नफीस

अतीक के जेल जाने के बाद हर महीने वह शाइस्ता को 25 से 30 लाख रुपये पहुंचाता था। इतना ही नहीं उसके बच्चों और गैंग की तमाम आर्थिक जरूरतों को भी नफीस पूरा करता था। अतीक के जेल जाने के बाद उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी की वह शाइस्ता और बेटों को वह गुजरात ले जाकर अतीक के मिलवाए।

नफीस के मुताबिक वह अतीक के परिवार को कई बार गुजरात ले गया। वहां अतीक का परिवार कई-कई दिन तक फाइव स्टार होटल में रुकता था। अहमदाबाद में अतीक के कई गुर्गे भी रहते थे। उनका खर्च भी नफीस बिरयानी ही उठाता था। पुलिस को अब तक चार बार के हवाई टिकटों के बारे में सुबूत मिल गए हैं।

पूछताछ में नफीस ने कई लोगों के नाम बताए हैं, जो अतीक के परिवार और गैंग के लिए फाइनेंसर का काम करते थे। इसमें कुछ अतीक गैंग से जुड़े हैं तो कुछ सफेदपोश हैं, जिनका नाम अभी तक सामने नहीं आया है।

बैंक खातों, ट्रांजैक्शन की भी जांच

नफीस के बैंक खातों व ट्रांजैक्शन की भी जांच की जा रही है। पुलिस के पास पुख्ता सुबूत हैं कि नफीस अतीक गैंग के लिए फाइनेंसर का काम करता था। उसके बैंक खातों और पिछले कुछ वर्षों के ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है। नफीस के नजदीकी रिश्तेदारों, नौकरों के खातों और ट्रांजैक्शन को भी खंगाला जा रहा है।

नफीस के साथी के बारे में पूछताछ, जल्द होगा नामजद

नवाबगंज के आनापुर में मुठभेड़ के दौरान नफीस का साथी मौके से फरार हो गया था। उसने भी पुलिस पर गोलियां चलाई थीं। उसके अज्ञात साथी पर नवाबगंज में एफआईआर दर्ज की गई। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। नफीस से भी साथी के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जल्द नफीस के साथी का नाम सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed