फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mutthiganj incident was a well-planned conspiracy, inflammable substances had been brought along

Prayagraj : सोची समझी साजिश थी मुट्ठीगंज की वारदात, साथ लाए थे ज्वलनशील पदार्थ, मां व बहनों ने थाम रखा था गैलन

Wed, 20 Mar 2024 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Mar 2024 01:03 PM IST
सार

मुट्ठीगंज में टिंबर व्यवसायी के यहां हुई दिल दहला देने वाली वारदात कोई अचानक उपजा आक्रोश नहीं था। बताया जाता है कि घटना को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था। लेकिन हादसा इतना बड़ा रूप ले लेगा और इसमें दो परिवार खत्म हो जाएंगे इसकी कल्पना नहीं थी। 

विज्ञापन
Mutthiganj incident was a well-planned conspiracy, inflammable substances had been brought along
मुट्ठीगंज में आगजनी से दंपती की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुट्ठीगंज में वारदात की वजह अचानक उपजा आक्रोश नहीं, बल्कि सोची समझी प्लानिंग थी। हमलावर ज्वलनशील पदार्थ साथ लेकर आए थे और जिन गैलनों में यह भरा था, उन्हें तीन महिलाओं ने अपने हाथों में थाम रखा था। इनमें टिंबर व्यवसायी की बहू की मां व दो बहनें शामिल थीं। यह बात खुद घटना की चश्मदीद व व्यवसायी की बेटी शिवानी ने पुलिस को बताई है।

विज्ञापन


उसने बताया कि हमलावरों में भाभी के मायके वाले थे और इनमें महिलाएं भी थीं। यह लोग गैलनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आए थे और इन गैलनों को भाभी की मां शशि, बहन सुरुचि व रिया ने अपने हाथों मे लिए हुए थीं।
विज्ञापन


घर में मौजूद चारों लाेगों को जमकर पीटने के बाद शशि के हाथ से सरदारी लाल, सुरुचि के हाथ से अंशू व रिया के हाथ से आदर्श ने गैलन लेकर सभी कमरों में ज्वलनशील पदार्थ डालना शुरू कर दिया। इसके बाद भाभी के दोनों भाइयों आदर्श व अंशू ने अपनी जेब से माचिस निकालकर आग लगा दी। इसके बाद घर के चारों लोगों को लात-घूंसों से पीटते हुए शटर बंद कर दिया। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई जिसमें जलकर उसके माता-पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mutthiganj incident was a well-planned conspiracy, inflammable substances had been brought along
मुट्ठीगंज में आत्महत्या करने वाली अंशिका अपने पति के साथ। - फोटो : अमर उजाला

रात 10 बजे के करीब हुई खुदकुशी की जानकारी

शिवानी ने पुलिस को यह भी बताया कि भाभी अंशिका की खुदकुशी की जानकारी परिवारवालों को रात 10 बजे के करीब हुई। बताया कि सोमवार 9:45 के आसपास भाई अंशू घर पर आया। पालतू कुत्ते को खाना देकर वह अपने भाभी को बुलाने अपने कमरे की ओर गया। दरवाजा भीतर से बंद था। भाई ने बहुत दरवाजा पीटा, फोन भी किया पर कोई जवाब नहीं मिला। उसने दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान के शीशे को तोड़कर देखा तो भाभी फंदे पर लटकी हुई थी।

इस पर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो घरवालों को जानकारी हुई। बगल में रहने वाले चाचा भी आ गए। इसके बाद भाई पुलिस को सूचना देने के लिए चाचा के साथ मुट्ठीगंज थाने गया। इसी दौरान उसने भाभी के परिवारवालों को भी फोन से सूचना दी। थोड़ी देर बाद घर पर पुलिसकर्मी आए और कुछ ही देर बाद भाभी के मायके के 60- 70 लोग भी आ गए।

Mutthiganj incident was a well-planned conspiracy, inflammable substances had been brought along
हादसे में माता-पिता को खोने वाली शिवानी। - फोटो : अमर उजाला

लाठी-डंडे भी लिए हुए थे, आते ही बोला हमला

शिवानी ने बताया कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भाभी को नीचे उतारा। इसके बाद जैसे ही भाई व पुलिस भाभी को लेकर बाहर गए, भाभी के पिता सरदारी लाल, भाई अंशू और आदर्श, बहन सुरुचि व उसका पति सचिन, छोटी बहन रिया, चाचा रशिक लाल व उनका बेटा शुभम, सचिन के चाचा चाची व अन्य बहुत से लोग हाथों मे लिए मोटे मोटे लकड़ी के डंडों से सबको पीटने लगे। उधर रशिक लाल व उनके दोनो बेटे शुभम व सूरज कमरों मे तोड़फोड़ करने लगे।

पालतू कुत्ते ने भी तोड़ा दम

इस घटना में टिंबर व्यवसायी के पालतू कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया। उसका नाम जैकी था और परिवार के लोगों के लिए यह बेहद प्रिय था। शव की हालत देखने से लग रहा था कि उसकी मौत धुएं की वजह से हुई। माता-पिता की मौत से गमजदा व्यवसायी की बेटी शिवानी ने उसका भी शव देखा तो फफक पड़ी। दोपहर करीब दो बजे तक उसका शव घर के सामने ध्वस्त हो चुके सुलभ कॉम्पलेक्स के मलबे में पड़ा रहा। इसके बाद स्थानीय लोगाें ने नगर निगम को सूचना देकर इसे हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed