फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Muthiganj businessman shot himself with a revolver, committed suicide in the cabin of his shop

Prayagraj : मुट्ठीगंज के कारोबारी ने रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, दुकान के केबिन में कर ली आत्महत्या

Fri, 06 Dec 2024 11:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

गोली की आवाज सुनकर अमित के भाई मनोज मौके पर पहुंचे। फर्श पर भाई को खून से लथपथ देखकर उनके होश उड़ गए। आनन–फानन उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिवाॅल्वर को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Muthiganj businessman shot himself with a revolver, committed suicide in the cabin of his shop
खुद को गोली मारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुट्ठीगंज के आर्यकन्या इंटर कॉलेज के पास रहने वाले कारोबारी अमित कुमार जायसवाल (37) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना को लाइसेंसी रिवाॅल्वर से अंजाम दिया गया। मुट्ठीगंज में रामकृष्ण मिशन के सामने कारोबारी कालका जायसवाल का मकान है। उनका छोटा बेटा अमित जायसवाल पानी की बोतल और केक बेचने का कारोबार करता है। उनका दो साल का बेटा है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी अमित काम पर थे। इसी बीच दुकान में बनी केबिन में उन्होंने खुद को गोली से उड़ा लिया।

विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर अमित के भाई मनोज मौके पर पहुंचे। फर्श पर भाई को खून से लथपथ देखकर उनके होश उड़ गए। आनन–फानन उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिवाॅल्वर को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन

 

मोबाइल और रिवॉल्वर को कब्जे में लिया

 

जांच में पता चला कि कनपटी पर गोली लगने के कारण अमित की मौत हुई है। वहीं, मुट्ठीगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार बाजपेयी ने बताया कि अमित का मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है। घटना से पहले उन्होंने किससे बात की है, इसे खंगाला जा जा रहा है। अबतक की जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। जांच में पता चला है कि रिवॉल्वर लाइसेंसी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed