{"_id":"5fd66d68d8d79f726a761a2c","slug":"mustard-oil-price-increased-by-rs-400-in-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने में 400 रुपये टीन बढ़ गया सरसों के तेल का दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने में 400 रुपये टीन बढ़ गया सरसों के तेल का दाम
Mon, 14 Dec 2020 01:07 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
mustard oil bottle
पिछले कुछ दिनों के दौरान आलू, प्याज एवं अन्य हरी सब्जियों के दाम में थोड़ी कमी आने से भले ही राहत मिली हो लेकिन तेल एवं रिफाइंड के बढ़ते दाम ने लोगों को एक बार फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। रिफाइंड एवं सरसों के तेल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते तीन की तुलना करें तो थोक में ही सरसों के तेल में प्रति टीन 400 रुपये की बढ़त हुई है।
आजाद नगर के कारोबारी दीपक केसरवानी अनुसार बड़े स्तर के कारोबारियों द्वारा कालाबाजारी की जा रही है, जिसके चलते सरसों का तेल महंगा हो गया है। शहर के बाजार में ब्रांडेड और लोकल सरसों तेल उपलब्ध है, दोनों में तेजी है। इसी तरह देश में मलेशिया, वियतनाम और नेपाल से पॉम ऑयल आता है लेकिन कोरोना के चलते लंबे समय से भारत के बंदरगाह पर इसकी आवक कम हो गई है। लेकिन इसकी डिमांड लगातार बनी है। इस वजह से सोयाबीन एवं पॉम ऑयल में प्रति किलो 20 से 30 रुपये बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छी पैदावार, फिर भी बढ़ रहे दाम
प्रयागराज एवं पूर्वांचल समेत पूरे देश में सरसों की अच्छी पैदावार हुई है। बावजूद इसके गल्ला मार्केट में सरसों का रेट प्रति क्विंटल दो सौ रुपये बढ़ गया है। इसके चलते सरसों तेल का रेट बढ़ गया है। सितंबर में सरसों का तेल 110-115 रुपये प्रति किलो मिल रहा था, लेकिन अब दिसंबर माह में सरसों के तेल का रेट 140-150 रुपये हो गया है।