फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   muslim voters casted their vote to SP-BSP alliance.

गठबंधन के नाम रहा मुस्लिम मतदाताओं का एकमुश्त वोट

Mon, 13 May 2019 12:56 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
muslim voters casted their vote to SP-BSP alliance.
अपनी बारी का इंतजार करतीं मतदाता - फोटो : अमर उजाला
मोदी का जादू और विकास सहित तमाम दूसरे मुद्दे तो रहे ही लेकिन इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर जातीय समीकरण ही हावी रहा। मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने से इस विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं का वोट आमतौर पर ‘इतर भाजपा’ पड़ता रहा है। अबकी बार भी ऐसा ही रहा लेकिन सपा-बसपा गठबंधन के कारण वोटों का विभाजन और बिखराव नहीं हुआ सो ‘इतर भाजपा’का ज्यादातर वोट गठबंधन के नाम रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र के ज्यादातर मतदान केंद्रों पर सुबह के तकरीबन तीन घंटों में मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने भी पूरे उत्साह से मतदान किया। श्याम लाल इंटर कॉलेज केंद्र पर वोट डालने आईं शबाना बोलीं, सहरी और नमाज के बाद मतदान शुरू होते ही वोट डाल दिया ताकि रोजे में खलल न पड़े। अटाला स्थित मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर पूरी तरह से गठबंधन ही हावी रहा हालांकि यहां मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम न होने की शिकायत की।
विज्ञापन

वहीं करेंदा, कसैंदा, डाही, पुरवा, असरावल, असरावल खुर्द, झलवा, पीपलगांव आदि पटेल बहुल इलाके के कारण यहां तो कमल खिलता नजर आया। करेंदा के शिवनाथ पटेल ने कहा, भाजपा ने विकास किया है, उसे वोट मिलना ही चाहिए। कुरेदने पर बेनीगंज के सुधीर श्रीवास्तव ने कहा, बेनीगंज एडीसी, आदर्श नर्सरी स्कूल, बाबा पब्लिक स्कूल में भाजपा को ज्यादा वोट मिलना चाहिए लेकिन गठबंधन भी पीछे नहीं रहा है। भावापुर के संदीप गुप्ता और नया पुरवा के अरुण सिंह कुशवाहा ने कहा, सुल्तानपुर भावा स्थित प्रयाग नर्सरी केंद्र पर ज्यादातर वोट भाजपा के पक्ष में ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब कितना मतदान/प्रतिशत
नौ बजे              06 प्रतिशत
11 बज्रे             17तिशत
एक बज्रे            27तिशत
तीन बजे            35 प्रतिशत
पांच बजे           43 प्रतिशत
मतदान के अंत में   44.9 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed