फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murray Express derailed , killing three

पटरी से उतरी मुरी एक्सप्रेस, तीन की मौत

Mon, 25 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 25 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Murray Express derailed , killing three

विज्ञापन
राउरकेला/टाटानगर से जम्मूतवी जा रही मुरी एक्सप्रेस के नौ कोच सोमवार को कौशांबी जिले के सिराथू एवं अथसराय रेलवे स्टेशन केबीच पटरी से उतर गए।हादसे में जालंधर की सीतादेवी (40) और झारखंड के गोविंद कुमार (30) सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई। वहीं सीतादेवी की बेटी सीमा (15), बेटा विकास (12), सोनम (22), शिवानी (24) सहित एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मंझनपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के बाद उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक महेश मंगल, डीआरएम वीके त्रिपाठी समेत रेलवे के तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए।

  घटना की सूचना पाकर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और चेयरमैन रेलवे बोर्ड एके मित्तल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। हादसे के बाद इलाहाबाद एवं कानपुर के बीच रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। इसकेअलावा जहां कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया वहीं संगम एक्सप्रेस, प्रयागराज, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस को इलाहाबाद में ही निरस्त कर दिया गया। इलाहाबाद से गाड़ी संख्या 18101 मुरी एक्सप्रेस सोमवार को तीन घंटे से ज्यादा की देरी से अपराह्न 12.20 बजे कानपुर केलिए रवाना हुई। कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन को पार करने के बाद ट्रेन अथसराय रेलवे स्टेशन पहुंचने ही वाली थी कि तेज आवाज के साथ अचानक उसके नौ कोच पटरी से उतर गए। जो कोच पटरी से उतरे हैं उसमें एक जनरल, स्लीपर श्रेणी के चार कोच, एक पैंट्रीकार, एक एसी टू एवं दो कोच थर्ड एसी श्रेणी के रहे। एसी थ्री कोच नजदीक में ही एक गड्ढे में गिर गया, जबकि इंजन तीन डिब्बों के साथ तकरीबन सौ मीटर तक आगे चला गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस बीच आसपास के गांव में रहने वाले लोग वहां बचाव कार्य में लग गए। सूचना मिलने के बाद इलाहाबाद जंक्शन से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) घटना स्थल के लिए रवाना हुई। घायलों को मंझनपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। एनसीआर के सीपीआरओ बिजय कुमार ने तीन यात्रियों के मरने एवं पांच के घायल होने की पुष्टि की है। हादसे की वजह से इलाहाबाद से कानपुर के बीच ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। लंबी दूरी की ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जा रहा है, जबकि इलाहाबाद से चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, जयपुर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed