{"_id":"5d20f9cc8ebc3e6ce2129731","slug":"murli-manohar-joshi-says-goodbye-to-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरली मनोहर जोशी ने प्रयागराज को कहा अलविदा, लोगों की आंखें हुईं नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरली मनोहर जोशी ने प्रयागराज को कहा अलविदा, लोगों की आंखें हुईं नम
Sun, 07 Jul 2019 05:19 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 07 Jul 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
पूर्रव केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. मुरली मनोहर जोशी ने प्रयागराज और ‘अंगिरस' जहां उन्होंने अपने जीवन के 50 से ज्यादा वर्ष गुजारे, उसे शनिवार को अलविदा कह दिया। सुबह टैगोर टाउन पर डॉ. जोशी को विदा देने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। तमाम लोगों की आंखें नम भी रही। जोशी भी भावुक हुए और अपनी पत्नी तरला जोशी के साथ कार में बैठकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज से उनका दिल का रिश्ता है। इसलिए यहां आता रहूंगा।
विज्ञापन
सुबह ही टैगोर टाउन में डा. जोशी को विदा देने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए। जोशी ने भी किसी को निराश नहीं किया। वे सभी से मिले। इस दौरान उनके पड़ोसी डॉ. एलएस ओझा भावुक हुए तो जोशी ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया। यह देख भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राघवेंद्र मिश्र और उनके पीए बृजेश गुप्त की भी आंखें नम हो गईं। पूर्व एसएसपी लाल जी शुक्ला, मृत्युंजय तिवारी, देवेंद्र नाथ मिश्र, अश्विनी पटेल समेत तमाम भाजपा नेता और अन्य लोग भी डा. जोशी को विदा करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट छोड़ने के लिए भी काफी संख्या में लोग गए। वहां भी यमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल, सुबोध सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेता सुबोध सिंह, जोशी के ही साथ दिल्ली रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इसी माह जोशी अपना बंगला खाली कर देंगे। उनकी छोटी बेटी यहां 20 जुलाई के बाद आ सकती हैं।
विज्ञापन