{"_id":"6202c90b8df7930300348f0e","slug":"muredr-of-gauard-in-prayagraj-naini-news-ald326637925","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में चौकीदारी कर रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में चौकीदारी कर रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
कौंधियारा। नौगवां बाहापार गांव स्थित कान्हा गोशाला में चौकीदारी करने वाले सुनायक पटेल(55)की सोमवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब गांववाले गोशालेा पहुंचे तो वह बिस्तर में खून से लथपथ पड़ा मिला। बेहद गंभीर हाल में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। पुलिस गोशाला से जुड़े विवाद के साथ ही आशनाई के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
सुनायक पुत्र अर्जुन पटेल घर से एक किलोमीटर दूर स्थित बनी सरकारी कान्हा गोशाला में बीते एक साल से चौकीदारी करता था। सोमवार रात वह खाना खाने के बाद गोशाला में सोने के लिए चला गया। रात में ही अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। मंगलवार सुबह ग्रामीण पहुंचे तो उसे खून से लथपथ देख परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस भी आ गई जिसके उसे नाजुक हालत में कौंधियारा सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कौंधियारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर फील्ड यूनिट के साथ डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा और काफी देर तक जांच पड़ताल की। स्थानीय पुलिस के साथ ही एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने भी गांव में पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। साथ ही गोशाला में भी पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि गोशाला के कुछ पूर्व कर्मचारी मृतक से खुन्नस रखते थे। इसके अलावा एक दिन पहले ही मृतक ने गांव की कुछ महिलाओं को डांटा था। दरअसल यह महिलाएं गोबर लेने के लिए आती थीं लेकिन पूर्व में गोशाला से कई सामान गायब हो चुका था। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
अब बेटी के हाथ कौन करेगा पीले?
मृतक की छह बेटियां हैं। जिसमें पांच की शादी हो की है। एक का विवाह नहीं हुआ है। मृतक की हत्या के बाद उसकी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अन्य बेटियां भी बिलखती रहीं। दामाद बुलाकी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
परिजन किसी पर शक नहीं जता रहे हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अजय कुमार, एसएसपी