फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder of middle-aged in Hanumanganj market by beating his head, slit his throat

हनुमानगंज बाजार में सिर कूंचकर अधेड़ की हत्या, गला भी रेता

Mon, 19 Jul 2021 10:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jul 2021 10:01 PM IST
सार

  • गला भी रेता गया, मौके से पुलिस ने चाकू और ईंट-पत्थर किए बरामद, रिश्तेदार को लिया हिरासत में

Murder of middle-aged in Hanumanganj market by beating his head, slit his throat
prayagraj news : हनुमानगंज में हत्या के बाद छानबीन करती डॉग स्क्वॉयड। - फोटो : prayagraj

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार स्थित नई बस्ती मस्जिद वाली गली के एक मकान में सोमवार को राजू (42) का क्षत-विक्षत शव पाए जाने से हड़कंप मच गया। राजू की सिर कूंचने के साथ ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। राजू एक स्वर्णकार के मकान में किराए पर रहता था। पुलिस ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसके एक रिश्तेदार को शक के आधार पर हिरासत में लिया है।



वेद प्रकाश स्वर्णकार के मकान में 42 वर्षीय राजू अपनी बुआ के साथ तकरीबन दो साल पहले किराए पर रहने आया था। राजू बैरहना स्थित एक किराने की दुकान पर काम करता था। तकरीबन चार माह पहले बुआ की मौत हो जाने से राजू अकेले ही रहता था। सोमवार की सुबह मकान मालिक ने राजू के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। कई बार फोन करने के बाद भी जब मोबाइल स्विच ऑफ मिला तो मकान मालिक को शक हुआ। वह राजू के कमरे के पास पहुंचा तो दरवाजा खुला मिला।

Murder of middle-aged in Hanumanganj market by beating his head, slit his throat
prayagraj news : हनुमानगंज में हत्या के बाद छानबीन करती डॉग स्क्वॉयड। - फोटो : prayagraj

कमरे के भीतर से भीषण दुर्गंध आ रही थी। वेद प्रकाश ने जब कमरे के अंदर झांका तो उसके होश उड़ गए। राजू कमरे में तख्त के नीचे पड़ा था। कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था। हत्यारों ने ईंट-पत्थर से कूंचकर राजू की हत्या की थी। चाकू से गला भी काटा गया था। वेद प्रकाश ने पुलिस को सूचना दी तो इंसपेक्टर राकेश कुमार चौरसिया, चौकी इंचार्ज हनुमानगंज अरविंद कुशवाहा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। राजू के शव के बगल में एक छोटा सा चाकू, ईंट पत्थर की सिल और सिलौटा पड़ा हुआ पाया गया।

सभी पर खून लगा था। पुलिस के मुताबिक राजू की हत्या तकरीबन दो दिन पहले की गई है। सूचना पर सीओ फूलपुर रामसागर भी डॉग स्क्वाट व फील्ड यूनिट के साथ मौके । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि राजू बैरहना में एक किराये की दुकान पर काम करता था। पुलिस ने पूछताछ के लिए रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। राजू की शादी नहीं हुई थी। मकान मालिक वेद प्रकाश स्वर्णकार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्प्ष्ट नहीं है, जांच की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed