फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder of girl by slitting her throat, attempt to give the form of robbery,

प्रयागराज : युवती की गला रेतकर हत्या, डकैती का रूप देने का प्रयास, सास-देवर गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2022 09:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 09:27 PM IST
सार

सिंहपुर कला गांव के दिवंगत त्रिलोक नारायण सिंह के तीन बेटों में बड़ा बेटा दीपक सिंह अपने मझले भाई दीपेंद्र के साथ राजस्थान में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। दीपक की पत्नी आराधना गांव में ही रहती थी।

विज्ञापन
Murder of girl by slitting her throat, attempt to give the form of robbery,
Prayagraj News : हत्या के बाद पहुंचे एसएसपी ने घटनास्थलल का लिया जायजा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजा थाना क्षेत्र के सिंहपुर कला गांव में शनिवार रात आराधना सिंह (23) की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस ने आराधना के देवर और उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने हत्या की बात कुबूल कर ली है। सास बहु में दहेज तथा घर के रुपयों को लेकर विवाद था। शनिवार की शाम भी सास-बहु में झगड़ा हुआ था। हत्या के बाद देवर ने पुलिस को फोन कर घर में डकैती की बात कही थी। 

विज्ञापन



सिंहपुर कला गांव के दिवंगत त्रिलोक नारायण सिंह के तीन बेटों में बड़ा बेटा दीपक सिंह अपने मझले भाई दीपेंद्र के साथ राजस्थान में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। दीपक की पत्नी आराधना गांव में ही रहती थी। घर पर दीपक की मां आरती देवी और छोटा भाई नितिन भी रहते हैं। दीपक की शादी मई 2021 में हुई थी। 
विज्ञापन



 शनिवार रात में नितिन ने 112 नंबर को फोन कर बताया कि घर में डकैती हो गई है। डकैतों ने भाभी आराधना का गला रेतकर हत्या कर दी है। सूचना पर मेजा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायके वाले भी आ गए। उन्होंने आराधना की सास और देवर नितिन पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने भी छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder of girl by slitting her throat, attempt to give the form of robbery,
Prayagraj News : आराधना सिंह की पति के साथ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

आराधना के घर वालों ने बताया कि आरती और नितिन दहेज के लिए परेशान करते थे। पुलिस ने आरती और नितिन को हिरासत में ले लिया। तब तक एसएसपी शैलेश पांडेय और एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने आरती और नितिन से घंटों पूछताछ की। 


एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित के मुताबिक दोनों ने जुर्म कुबूल कर लिया कि आराधना की हत्या उन्होंने की है। आराधना और उसकी सास में 5000 के लिए विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ था। रात में जब नितिन आया तो मां ने झगड़े की बात बताई तो वह आक्रोशित हो गया।  दोनों ने मिलकर रात में आराधना की हत्या कर दी। आराधना की मां शीला सिंह निवासी मछहर करछना ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सास और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


घटना को डकैती का रूप देने के लिए बिखेरा सामान 
आराधना की हत्या के आरोपी नितिन ने घटना को डकैती का रूप देने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा था। आलमारी, बक्से और दराज खुले थे लेकिन पूरा घर धुला हुआ था। पूरे घर का सामान भी बिखेरा था। घर की धुलाई के बारे में पूछने पर आराधना की सास आरती देवी घबरा गई। फिर उसने सब सच सच बता दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed